Ro no D15139/23

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी के पास से शालिग्राम पत्थर और लैपटॉप बरामद

Badrinath Temple Donation Theft : बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस द्वारा गठित एसआईटी टीम ने आरोपी प्रमोद नौटियाल के पास से एक ‘शालिग्राम’ पत्थर और लैपटॉप बरामद किया है. एएनआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान उसपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. पुलिस ने बताया कि उससे अब तक कोई नकदी बरामद नहीं हुई है. उत्तराखंड पुलिस के अनुसार आरोपी प्रमोद को अभी पुलिस हिरासत में ही रखा जाएगा. जिससे चढ़ावा चोरी के लेन-देन और इससे जुड़े लिंक की जांच की जा सके.

खर्चे में गड़बडी पाए जाने के बाद एक्शन

केदारनाथ मंदिर में वीआईपी मेहमानों के ठहरने, खाने और दूसरे खर्चों में गड़बड़ी के मामले में उत्तराखंड सरकार ने सख्त कदम उठाया है. सरकार ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सीईओ को निर्देश दिया है कि जांच में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

केदारनाथ मैनेजर सहित अधिकारियों पर उठे सवाल

25 जून को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि जांच के दौरान पता चला कि बिना मंजूरी लिए मंदिर के फंड से एडवांस पैसे जारी किए गए थे. इसे वित्तीय गड़बड़ी माना गया है. जांच रिपोर्ट में उस समय के केदारनाथ मैनेजर, मुख्य प्रभारी अधिकारी और तत्कालीन सीईओ की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं.

बीकेटीएस अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर

उत्तराखंड सरकार ने बीकेटीसी के सीईओ को जांच रिपोर्ट में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. जांच में पता चला कि बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की नकदी गिनते समय तय नियमों का पालन नहीं किया गया और कथित तौर पर पैसे गिनती वाली जगह से बाहर ले जाए गए. इसके बाद बीकेटीसी के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की शिकायत पर बद्रीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज की गई.

उत्तराखंड हाईकोर्ट में 16 जुलाई को होगी सुनवाई

मामले में सीसीटीवी कंट्रोल अधिकारी पंवार और गिनती के दौरान मौजूद हरेंद्र कोठारी समेत कई अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. वहीं, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने अपने निलंबन और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को उत्तराखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है. अदालत ने बीकेटीसी से जवाब मांगा है. रिपोर्ट के अनुसार मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होनी है.

  • Related Posts

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच समय-समय पर घोषित होने वाले युद्धविराम और शांति प्रयासों ने विश्व समुदाय के सामने अनेक गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। जब जब युद्धविराम…

    Read more

    24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

      *मार्मिक समाचार पर मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान, शासकीय अवकाश के बावजूद सक्रिय रहा प्रशासन* *समाज कल्याण विभाग ने जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के माध्यम से पहुंचाई सहायता, आत्मनिर्भर जीवन…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना