Ro no D15139/23

महंगे खाद छोड़िए, चावल के पानी का ये देसी नुस्खा पौधों को बना देगा हरा-भरा और घना

Rice Water for Plants: घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक तो हर किसी को होता है, लेकिन कई बार पूरी देखभाल के बाद भी पौधों की ग्रोथ रुक जाती है. नए पत्ते आना बंद हो जाते हैं और पौधा बेजान सा दिखने लगता है. ऐसे में हम महंगे-महंगे केमिकल वाले फर्टिलाइजर बाजार से खरीद लाते हैं, जो कभी-कभी पौधों को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान कर देते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही एक ऐसा जादुई लिक्विड मौजूद है, जो आपके मुरझाए हुए पौधों में नई जान फूंक सकता है. वह है चावल का पानी (Rice Water). जिसे हम आमतौर पर बेकार समझकर सिंक में बहा देते हैं, वह पौधों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है. आइए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल (Rice Water for Plants) कैसे करना है.

पौधों के लिए क्यों वरदान है चावल का पानी?

जब हम चावल धोते हैं या उसे उबालते हैं, तो उसके कई पोषक तत्व पानी में आ जाते हैं. इस पानी में भरपूर मात्रा में स्टार्च, कार्बोहाइड्रेट, नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं.

ये सभी एलीमेंट्स पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने और उनकी रुकी हुई ग्रोथ को दोबारा शुरू करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, चावल का पानी मिट्टी में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे मिट्टी उपजाऊ बनती है.

Rice Water for Plants: चावल का पानी तैयार करने के दो आसान तरीके

बिना उबला हुआ पानी: जब आप खाना बनाने के लिए चावल धोते हैं, तो पहली और दूसरी बार के पानी को एक बर्तन में इकट्ठा कर लें. यह सबसे आसान और असरदार तरीका है.

उबला हुआ पानी या माड़: अगर आप चावल उबालकर बनाते हैं, तो उसका निकला हुआ गाढ़ा पानी  भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बस ध्यान रखें कि इसमें नमक या तेल बिल्कुल नहीं होना चाहिए. इस गाढ़े पानी को ठंडा होने दें और इसमें बराबर मात्रा में सादा पानी मिलाकर ही पौधों में डालें.

Rice Water for Plants: किन पौधों में मिल सकता है फायदा?

मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, पीस लिली, तुलसी, एलोवेरा, गुलाब, गुड़हल, करी पत्ता और कई तरह के इनडोर व आउटडोर पौधों में चावल के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है.

पौधों में इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • मिट्टी में डालें: चावल के पानी को सीधे पौधों की जड़ों के पास की मिट्टी में डालें. इसे नॉर्मल पानी की तरह ही यूज करें.
  • स्प्रे बोतल से छिड़काव: आप इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भरकर पौधों की पत्तियों पर भी छिड़क सकते हैं. इससे पत्तियों में चमक आती है और कीड़े-मकोड़े दूर रहते हैं.
  • हफ्ते में सिर्फ एक या दो बार: ध्यान रखें कि रोज-रोज पौधों में चावल का पानी नहीं डालना है. हफ्ते में 1 या 2 बार इसका इस्तेमाल करना काफी है.
  • Related Posts

    सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन

    September 2026 Grah Gochar: सितंबर 2026 में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल के गोचर से करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में बदलाव के…

    Read more

    नहाने से पहले बस 10 मिनट करें ये काम, त्योहार पर स्किन दिखेगी खिली-खिली

    Festival Skin Care: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही घर की तैयारियों के साथ खुद को सजाने-संवारने का भी मन करता है. पूजा के दिन हर कोई चाहता है कि चेहरा…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार