Ro no D15139/23

सावन में दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें हरी साड़ी के ये खूबसूरत डिजाइन

Sawan Saree Designs: सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली और उत्साह नजर आने लगता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार हरा रंग खुशहाली, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि सावन, तीज और अन्य शुभ मौकों पर महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं. खासतौर पर हरी साड़ी इस मौसम में महिलाओं की पहली पसंद बन जाती है.

आजकल महिलाएं भारी-भरकम साड़ियों की जगह हल्की, आरामदायक और स्टाइलिश साड़ियां पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं. अगर आप भी सावन में कुछ अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी हरी साड़ियों को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं.

बनारसी या सिल्क साड़ी से मिलेगा रॉयल लुक

पूजा-पाठ या किसी खास अवसर पर अगर आप ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो हरे रंग की बनारसी या सिल्क साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. जरी बॉर्डर और खूबसूरत डिजाइन वाली ये साड़ियां हमेशा फैशन में बनी रहती हैं. इसके साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी और गजरा आपके लुक को और आकर्षक बना सकते हैं.

लहरिया और बांधनी साड़ी का बढ़ रहा है ट्रेंड

सावन और तीज के मौके पर लहरिया और बांधनी साड़ियों की मांग काफी बढ़ जाती है. रंग-बिरंगे पैटर्न वाली ये साड़ियां देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं. जॉर्जेट या शिफॉन फैब्रिक में गोटा-पट्टी वर्क वाली हरी लहरिया साड़ी आपको हल्का और रॉयल लुक दे सकती है.

फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेनजा साड़ी देंगी फ्रेश लुक

अगर आपको सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद है, तो फ्लोरल प्रिंट वाली ऑर्गेनजा साड़ी पहन सकती हैं. इस तरह की साड़ियों पर बने फूलों के डिजाइन सावन के मौसम में बेहद प्यारे लगते हैं. इसके साथ स्टाइलिश ब्लाउज पहनकर आप अपने लुक को और खास बना सकती हैं.

सीक्वेंस और नेट साड़ी से पाएं ग्लैमरस अंदाज

सावन में होने वाले फंक्शन या पार्टी के लिए सीक्वेंस वर्क और नेट वाली हरी साड़ियां भी काफी पसंद की जा रही हैं. पेस्टल ग्रीन और ऑलिव ग्रीन जैसे शेड्स इन दिनों ट्रेंड में हैं. ये साड़ियां आपको कम मेहनत में मॉडर्न और खूबसूरत लुक देने में मदद करती हैं.

  • Related Posts

    कपड़ों से आती है पसीने की बदबू? इस आसान घरेलू उपाय से पाएं छुटकारा

    How to Remove Sweat Smell from Clothes: गर्मी हो या उमस वाला मौसम, ज्यादा पसीना आने की वजह से कपड़ों में अजीब सी बदबू बस जाती है. कई बार कपड़े धोने…

    Read more

    शिक्षक दिवस से जुड़े इस महान दार्शनिक के बारे में जानें 10 अनसुनी बातें, हर छात्र को लेनी चाहिए प्रेरणा

    Dr Sarvepalli Radhakrishnan Facts: हर साल 5 सितंबर को पूरा देश शिक्षक दिवस (Teachers Day) मनाता है. यह दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और अद्वितीय शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात