Ro no D15139/23

‘रामायण’ में विभीषण बनने वाले थे रणबीर कपूर के ये को-स्टार, रावण बने यश की डेट्स बनी रोल छोड़ने की वजह

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में अपनी जगह बनाने वाले जयदीप अहलावत ने साल 2011 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था. रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी स्टारर इस फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन यह उनके शुरुआती बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में से एक था. इसके बाद वह ‘आक्रोश’, ‘कमांडो’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘रईस’ और ‘बागी 3’ जैसी फिल्मों में नजर आए. उनके करियर का असली टर्निंग पॉइंट साल 2020 में आया, जब वे वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के किरदार में नजर आए.

जयदीप अहलावत को रामायण के लिए किया गया अप्रोच

पाताल लोक’ की शानदार सफलता के बाद जयदीप अहलावत को नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की मेगा फिल्म ‘रामायण’ के लिए अप्रोच किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्म में विभीषण का किरदार ऑफर हुआ था. एक्टर ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि उन्होंने यह रोल स्क्रिप्ट या किरदार की वजह से मना नहीं किया था, बल्कि मामला सिर्फ डेट्स और शेड्यूल का था. फिल्म में विभीषण और रावण के बीच कई महत्वपूर्ण सीन्स हैं, इसलिए दोनों एक्टर्स की शूटिंग डेट्स का मैच होना जरूरी था. वहीं, जयदीप के पहले से तय प्रोजेक्ट्स की वजह से वह ‘रामायण’ के शूटिंग शेड्यूल के साथ तालमेल नहीं बैठा पाए.

क्यों रामायण का हिस्सा नहीं बने जयदीप अहलावत

जयदीप अहलावत ने मजाकिया अंदाज में कहा, “रावण की डेट्स मुझसे ज्यादा जरूरी होंगी.” जयदीप ने बताया कि इतने बड़े स्केल पर बन रही फिल्म में यश जैसे बड़े स्टार की डेट्स को मैनेज करना मेकर्स के लिए जरूरी था. जयदीप के फिल्म से बाहर होने के बाद अब ‘रामायण’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट में हरीश उत्तमन ने विभीषण का किरदार संभाल लिया है

कौन हैं हरीश उत्तमन

हरीश उत्तमन साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स हैं. उन्हें खास पहचान फिल्म ‘कैथी’ में अडैकलम के रोल से मिली. इसके अलावा वह ‘विक्रम’, ‘भीष्म पर्वम’, ‘मायानदी’, ‘कल्कि’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं. अब ‘रामायण’ में विभीषण के किरदार के साथ हरीश एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं.

  • Related Posts

    Govinda के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं रुमर्ड गर्लफ्रेंड, लौटते समय माथे पर दिखा सिंदूर, क्या दोनों ने कर ली शादी?

    बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार…

    Read more

    वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी?

    India ODI Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. BCCI ने बुधवार, 16 सितंबर को 15 सदस्यीय टीम…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन