Ro no D15139/23

घायल हुईं रश्मिका मंदाना, 6 हफ्तों तक फिल्मों की शूटिंग से रहेंगी दूर, बोली- पहले से बेहतर हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई. इस इंजरी के बाद उन्हें अगले छह हफ्तों तक अपने सभी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से दूरी बनाने की सलाह दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका अपनी अपकमिंग फिल्मों ‘रणबाली’ और ‘मैसा’ के लिए लगातार एक्शन और डांस सीक्वेंस शूट कर रही थीं. इसी दौरान उनकी हिप का टेंडन पूरी तरह डिटैच हो गया, जिससे उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा.

रश्मिका मंदाना हुई घायल

डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह की चोट आमतौर पर प्रोफेशनल एथलीट्स में देखने को मिलती है, जो लंबे समय तक बेहद कठिन फिजिकल ट्रेनिंग करते हैं. फिलहाल रश्मिका को छह हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने और उसके बाद एक खास रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम फॉलो करने की सलाह दी गई है, ताकि उनकी ताकत और मूवमेंट पहले की तरह वापस आ सके.

रश्मिका बोली- पहले से बेहतर है

सीनियर पत्रकार सुभाष के. झा से बातचीत में रश्मिका ने अपनी चोट को कंफर्म करते हुए कहा, “हां, यह सच है, लेकिन अब मैं पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं. मेरा हालचाल पूछने के लिए धन्यवाद.” रश्मिका से करीब 10 दिन पहले दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण भी अपनी फिल्म ‘NBK 111’ की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते समय घायल हो गए थे. काकीनाडा पोर्ट पर फिल्माए जा रहे फाइट सीक्वेंस में उनका पैर फिसल गया, जिससे उनके बाएं घुटने में गंभीर चोट आई.

राम चरण को भी पेड्डी के दौरान लगी थी चोट

वहीं, राम चरण ने भी हाल ही में फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग के दौरान लगी कलाई की चोट के बाद कोयंबटूर के हॉस्पिटल में सर्जरी करवाई. डॉक्टरों ने उन्हें आठ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है. इससे पहले भी इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान माथे में चोट लगने पर उनकी सर्जरी हो चुकी थी.

पवन कल्याण ने भी करवाई थी सर्जरी

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने भी अपने कंधे की सर्जरी करवाई. साल 2016 में लगी रोटेटर कफ इंजरी समय के साथ और गंभीर हो गई थी. पहले उनके दाएं कंधे का ऑपरेशन किया गया है, जबकि बाएं कंधे की सर्जरी अगले दो महीनों में होने की संभावना है. उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “उनके जीवन का बोझ हमेशा उनके शारीरिक दर्द से कहीं ज्यादा रहा है, वह कभी शिकायत नहीं करते,”

  • Related Posts

    Govinda के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं रुमर्ड गर्लफ्रेंड, लौटते समय माथे पर दिखा सिंदूर, क्या दोनों ने कर ली शादी?

    बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार…

    Read more

    वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी?

    India ODI Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. BCCI ने बुधवार, 16 सितंबर को 15 सदस्यीय टीम…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन