Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वअभ्यास का हुआ आयोजन

 

 

कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण

जशपुरनगर 13 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों का आज रणजीता स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का भूमिका निभाया और परेड की सलामी ली।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल रहेंगे

कलेक्टर श्री रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खुंटे, टू आईसी उप निरीक्षक श्री रवि साहू के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, छत्तीसगढ पुलिस बल, छत्तीसगढ़ बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एन. सी. सी. सीनियर ,एन सी . सी. जूनियर, एन. ई. एस कॉलेज, एन. एस. एस.  बालिका  कल्याण आश्रम, संत जेवियर्स शांती भवन,  एन.सी.सी., महारानी लक्ष्मी बाई उ.मा.वि. जशपुरनगर एन.एस.एस. बालिका, वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर, सेंट जेवियर शाति भवन जशपुर स्काउट गाईट बालिका, सेंट जेवियर शाति भवन जशपुर बालक,  बैंड दल के 13 टुकड़ियां स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल परेड किया। साथ ही स्कूली बच्चों ने आकर्षक संस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन के दिए गए निर्देशों का पालन करने निर्देशित किया। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गरिमामय एवं सादगी पूर्ण ढंग से कार्यक्रम मनाने संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, गुब्बारे, बैंड इत्यादि अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करनें के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार एसडीएम जशपुर श्री विश्वास राव मस्के, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर श्री डी. आर. राठिया द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त तक

      कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!