Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस की थीम पर आधारित है प्रदर्शनी

 राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने में ऐसी प्रदर्शनियों की भूमिका महत्वपूर्ण- नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत
जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है प्रदर्शनी का आयोजन

जशपुरनगर 13 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा रणजीता स्टेडियम के समीप 13 से 15 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन हर घर तिरंगा, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस की थीम पर किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्षदगण श्री विक्रांत सिंह, श्री रमाशंकर गुप्ता, श्री मुक्तेश्वर इंदवार, श्री देवधन नायक सहित छात्राओं एवं नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नगर पालिका अध्यक्ष  ने कहा कि यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्षों से परिचित कराने के साथ-साथ देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने में ऐसी प्रदर्शनियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रदर्शनी में भारत की स्वतंत्रता यात्रा, राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, राष्ट्रभक्ति की भावना तथा देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों, लोगों के विस्थापन, संघर्ष, पीड़ा और उससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से परिचित कराते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, जनसंपर्क विभाग जशपुर की सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री वी. के. रात्रे, सहायक सूचना अधिकारी श्री रविंद्र चौधरी, लिपिक श्री विनोद यादव सहित अन्य कर्मचारी अभिलेख भगत, श्री अशोक तिर्की, भूपाल सिदार एवं अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
हर घर तिरंगा से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश
हर घर तिरंगा थीम के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्र के प्रति गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा तथा देश की एकता और अखंडता में उसके महत्व को भी दर्शाया गया है।
वंदे मातरम् द्वारा जगाई गई राष्ट्रप्रेम की भावना को किया गया प्रदर्शित
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् थीम के अंतर्गत वंदे मातरम् के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को प्रदर्शित किया गया है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में मातृभूमि के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण की भावना को प्रबल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में इससे जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों और स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों में जागृत राष्ट्रप्रेम को छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।
विभाजन की त्रासदी से शांति और सद्भाव का संदेश
भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस के अंतर्गत वर्ष 1947 के विभाजन से जुड़ी घटनाओं को प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्रों के माध्यम से विभाजन के दौरान लोगों के विस्थापन, संघर्ष, पीड़ा और कठिन परिस्थितियों की मार्मिक झलक प्रस्तुत की गई है। इसका उद्देश्य विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए वर्तमान पीढ़ी को शांति, आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाना है। प्रदर्शनी नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को इतिहास से सीख लेते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा दे रही है।
छात्राओं ने जानी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा और विभाजन की त्रासदी
महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला की छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्राओं ने कहा कि यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने के साथ-साथ देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले महानायकों के योगदान से परिचित कराती है और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। छात्राओं ने कहा कि भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस  के अंतर्गत प्रदर्शित छायाचित्रों के माध्यम से वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और त्रासदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। यह प्रदर्शनी हमें इतिहास से सीख लेने तथा वर्तमान में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देती है। छात्राओं ने प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और देशभक्ति की भावना जागृत करने वाला बताया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान    सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान