Ro no D15139/23

तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, जांजगीर-चांपा में उमड़ा जनसैलाब

 

सांसद  कमलेश जांगड़े सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीड़ितों और बलिदानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन, सांसद ने दिलाई तिरंगा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ

रायपुर, 14 अगस्त 2026/ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आज भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर से पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर तक निकली तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया।

शहीदों और विभाजन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पहले कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक पर देश के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान पीड़ा झेलने वाले तथा अपने प्राणों का बलिदान देने वाले नागरिकों को भी स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी देश के इतिहास का एक पीड़ादायक अध्याय है। नई पीढ़ी को इससे सीख लेते हुए आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

सांसद ने दिलाई तिरंगा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ

कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने उपस्थित जनसमुदाय को तिरंगा प्रतिज्ञा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देशहित में सदैव योगदान देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में शामिल विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए जिले में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, खिलाड़ी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण*   *कलार समाज के सामाजिक सम्मेलन में शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और युवाओं को…

    Read more

    घोड़ों के रोमांचक करतब बढ़ाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता धमतरी के मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवार दिखाएंगे अद्भुत करतब

      घुड़सवारी प्रदर्शन की हुई रिहर्सल धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति, गौरव और रोमांच…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!