Ro no D15139/23

ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण

– कलेक्टर  जितेन्द्र यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

– आम, अमरूद, आंवला सहित विभिन्न फलदार पौधो का किया गया रोपण

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। आवास वाटिका में आम, अमरूद, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए। रोपे गए पौधों की सुरक्षा एवं बेहतर विकास के लिए फेंसिंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि पौधों को मवेशियों एवं अन्य नुकसान से सुरक्षित रखा जा सके। कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से अपने घर, खेत एवं आसपास उपलब्ध स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोपे गए पौधों का नियमित देखभाल एवं संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी से पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं देखरेख की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया, ताकि पौधे विकसित होकर भविष्य में फल एवं हरियाली दोनों प्रदान कर सकें। पौधरोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एवं पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव भी उपस्थित थी। उन्होंने भी पौधरोपण कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?