Ro no D15139/23

कलेक्टर ने अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण

– सेवा सेतु पोर्टल पर विवाह पंजीयन आवेदन की स्थिति स्वयं देखी

– पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने ग्रामीणों से की अपील

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कल्लूबंजारी स्थित अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सेवाओं तथा विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने पोर्टल पर विवाह पंजीयन के एक आवेदन की स्थिति स्वयं देखकर आवेदन के विभिन्न चरणों एवं उसके निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने केन्द्र में प्राप्त आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने इन सेवाओं के अंतर्गत लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने डिजिटल सुविधा केन्द्र में आए ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सौर पैनल स्थापित कराने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, बिजली बिल में होने वाली बचत तथा पंजीयन से लेकर सौर संयंत्र स्थापना तक की पूरी प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को योजना से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    ’सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा’

    अंधेरी राहों से रोशन रास्तों तक, चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट से बदली रात की तस्वीर’ केरबा 04 अक्टूबर 2026/ “पहले शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से पहले रास्ते…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी