जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ जनसंपर्क विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेश के तहत जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी बिसे कुमार रात्रे का जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद स्थानांतरण होने पर आज 21 अगस्त 2026 को अपराह्न में नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त किया गया।
इस अवसर पर सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार सहित जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा श्री रात्रे को नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी गईं। श्रीमती नूतन सिदार एवं सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री बिसे कुमार रात्रे अब जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद में अपनी सेवाएं देंगे।
विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
रणजीता स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के…
Read more








