Ro no D15139/23

मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री केदार कश्यप वन मंत्री ने केदार कश्यप ने कॉफी प्वाइंट में हाथी मित्र दल के सदस्यों को वितरित किए सुरक्षा उपकरण

कोरबा 21 अगस्त 2026/वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ जंगल से लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मानव और हाथियों के बीच बढ़ते द्वंद्व को रोकने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता और त्वरित कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में वन विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में वन व जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता  एवं संसदीय कार्य  मंत्री श्री केदार कश्यप ने कोरबा प्रवास के दौरान पुतका पहाड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉफी प्वाइंट में उन्होंने वन विभाग के हाथी मित्र दल के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा किट वितरित की।

वन मंत्री श्री कश्यप ने हाथी मित्र दल के सदस्यों को सुरक्षा किट प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाथियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, ग्रामीणों को समय पर सतर्क करने तथा मानव-हाथी द्वंद्व की स्थिति में आवश्यक समन्वय स्थापित करने में दल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मैदानी स्तर पर सक्रिय इन सदस्यों की सजगता से वन्यजीवों के संरक्षण के साथ जनसुरक्षा को भी मजबूती मिलती है।
श्री कश्यप ने कहा कि हाथी हमारे वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के साथ ऐसे उपायों को प्रभावी बनाना आवश्यक है, जिनसे हाथियों और मानव आबादी के बीच टकराव की घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता, समय पर सूचना, निगरानी और वन विभाग के मैदानी अमले के साथ बेहतर समन्वय महत्वपूर्ण है।
उन्होंने हाथी मित्र दल के सदस्यों से सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं एवं मैदानी अनुभवों की जानकारी भी ली तथा उन्हें सुरक्षित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुरक्षा किट उपलब्ध कराए जाने से दल के सदस्यों को वन क्षेत्र एवं हाथी प्रभावित इलाकों में कार्य करने के दौरान आवश्यक सुरक्षा संसाधन मिल सकेंगे।
इस अवसर पर श्री गोपाल मोदी, श्री जोगेश लांबा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?