Ro no D15139/23

पूजा के बाद परिक्रमा क्यों करते हैं? जानें किस देवी-देवता की कितनी प्रदक्षिणा है शुभ

Parikrama Niyam: मंदिर में पूजा करने के बाद आपने अक्सर लोगों को भगवान की परिक्रमा करते देखा होगा. कोई भगवान की मूर्ति के चारों ओर घूमता है, तो कोई पूरे मंदिर की परिक्रमा करता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा के बाद परिक्रमा क्यों की जाती है और इसका क्या महत्व है? क्या यह बस वर्षों से चली आ रही एक परंपरा है या इसके पीछे कोई धार्मिक रहस्य छिपा हुआ है? आइए, इस आर्टिकल के माध्यम से समझते हैं परिक्रमा के महत्व के बारे में विस्तार से.

परिक्रमा का क्या मतलब है?

परिक्रमा को संस्कृत में प्रदक्षिणा कहा जाता है. ‘प्र’ का अर्थ उचित या सही तरीके से और ‘दक्षिणा’ का अर्थ दाहिनी ओर होता है. यानी परिक्रमा का भाव है कि पवित्र स्थान या देवता के चारों ओर दाहिनी ओर से घूमना.

जब हम भगवान की परिक्रमा करते हैं, तो इसका एक धार्मिक भाव यह है कि हमारे जीवन का केंद्र भगवान हैं. यानी हमें अपने जीवन में अहंकार या अपनी इच्छाओं को सबसे ऊपर रखने के बजाय ईश्वर को महत्व देना चाहिए.

पूजा के बाद क्यों की जाती है परिक्रमा?

शास्त्रों में माना गया है कि ईश्वर ही पूरी सृष्टि के केंद्र हैं. जब श्रद्धालु भगवान को केंद्र मानकर उनके चारों ओर घूमता है, तो वह यह स्वीकार करता है कि उसका संपूर्ण जीवन भगवान के इर्द-गिर्द ही केंद्रित है. माना जाता है कि प्रदक्षिणा का एक-एक कदम चलने से साधक के जाने-अनजाने में किए गए पापों का क्षय होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

 

परिक्रमा का वास्तु महत्व

मंदिर के गर्भगृह में मुख्य मूर्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का क्षेत्र माना जाता है. जब श्रद्धालु नंगे पैर दाईं ओर से घड़ी की दिशा में परिक्रमा करते हैं, तो धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे सकारात्मक ऊर्जा शशरीर में पहुंचती है. इससे मानसिक तनाव दूर होने और ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ने की मान्यता है.

किस देवी-देवता की कितनी बार परिक्रमा करना शुभ?

शास्त्रों के अनुसार, अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा में परिक्रमा की संख्या को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं.

देवी-देवतापरिक्रमा की संख्या
भगवान गणेश3 बार
भगवान विष्णु4 बार
मां दुर्गा / देवी शक्तियां4 बार
शनिदेव7 बार
हनुमान जी3 बार
भगवान शिव (शिवलिंग)आधी परिक्रमा

परिक्रमा के दौरान इन नियमों का रखें खास ध्यान

  • सही दिशा: परिक्रमा हमेशा भगवान को अपनी दाईं ओर रखते हुए करनी चाहिए. इसे दक्षिणावर्त परिक्रमा कहा जाता है.
  • शांत मन और मंत्र जाप: परिक्रमा करते समय दौड़ना नहीं चाहिए. शांत मन से सामान्य गति में चलना चाहिए. इस दौरान भगवान के नाम का जाप करते रहना शुभ माना जाता है.
  • Related Posts

    iPhone 18 के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro हुआ बेहद सस्ता, जानें क्यों ₹20,000 तक महंगी होगी नई सीरीज

    ऐपल आईफोन के बड़े लॉन्च इवेंट से पहले स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है. खास तौर पर आईफोन 17 सीरीज की कीमतों में कटौती देखी जा रही है.…

    Read more

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक ..अपनी औकात भूल जाऊं, इतना अमीर नहीं हूं मैं, और कोई मेरी औकात बताए , इतना फकीर नहीं हूं मैं।

    ज्यादातर नेता विधायक सांसद जिला जनपद के जनप्रतिनिधि अधिकारीयों के आगे भींगी बिल्ली बन जाते हैं , उनके कहे वाक्य को ही ब्रम्हा की लकीर व हरिश्चंद्र की वाणी मान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR