Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस जिले में प्रज्वलित होंगे 5 लाख से अधिक आशीर्वाद के दीये

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान
रणजीता स्टेडियम, गौरव पथ, महाराज चौक,दिलीप सिंह जूदेव प्रतिमा, बिरसा मुंडा चौक में जलाया जाएगा आशीर्वाद का दिया

जशपुरनगर 16 सितम्बर 2026/ सेवा सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जशपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के दौरान जिले में विविध जनकल्याणकारी एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले में 5 लाख से आशीर्वाद के दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
रणजीता स्टेडियम गौरव पथ महाराजा चौक दिलिप सिंह जुदेव प्रतिमा चौक बिरसा मुंडा चौक सभी विकास खंड, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जनभागीदारी के तहत जिले के सभी अमृत सरोवरों, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों, बिहान समूह की महिलाओं, सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं में दीप प्रज्वलन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी विभागों को बेहतर आपसी समन्वय के साथ अभियान के लिए निर्धारित कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने अभियान के सभी पहलों की समयबद्ध तैयारी करते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरुप पालन सुनिश्चित करने कहा।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं आयोजित गतिविधियों की फोटो एवं वीडियो सहित जानकारी निर्धारित गूगल ड्राइव में नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान की गतिविधियों का समुचित दस्तावेजीकरण एवं संधारण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर को अपने घरों, ग्रामों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें और जनभागीदारी के इस अभियान को सफल बनाएं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

    सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश भफौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/    कलेक्टर श्री…

    Read more

    कच्ची दीवारों से पक्के सपनों तकः पीएम आवास ने बदली आवासहीन परिवारों की जिंदगी

    सुरक्षित छत ने दूर की बारिश, ठंड और गर्मी की चिंता, बच्चों की पढ़ाई से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक मिला स्थायी सहारा अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/    कभी मिट्टी…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय