Ro no D15139/23

हर घर नल से जल बस्तर के बेसरापाल में साकार हुआ जल जीवन मिशन 111 परिवारों को मिला शुद्ध पेयजल

जगदलपुर, 16 सितंबर 2026/ जल जीवन मिशन के अंतर्गत बस्तर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमलनार के आश्रित ग्राम बेसरापाल ने ग्रामीण विकास और जनसुविधा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कुल तीन वार्डों में फैले इस गांव के सभी घरों तक नल के जरिए शुद्ध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाकर ग्रामीणों को जल संकट से पूरी तरह मुक्ति दिला दी गई है।

योजना के तहत गांव के सभी 111 परिवारों को फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन से जोड़ा गया है। जलापूर्ति को नियमित और बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए यहां 40 हजार लीटर क्षमता की विशाल पानी टंकी स्थापित की गई है, जिसका संचालन पंप ऑपरेटर रमेश मौर्य पूरी तत्परता से संभाल रहे हैं। आपातकालीन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए गांव में दो हैंडपंप भी पूरी तरह कार्यशील रखे गए हैं।

घरों के साथ-साथ गांव के दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नल कनेक्शन देकर बच्चों के लिए स्वच्छ जल का प्रबंध किया गया है। जल की गुणवत्ता और शुद्धता पर पैनी नजर रखने के लिए गांव की सक्रिय महिलाओंकृमिटकी कश्यप, उर्मिला कश्यप और सुमनी मौर्य को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से समय-समय पर पानी के नमूनों की जांच करती हैं।

सरपंच उर्मिला कश्यप ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अब पानी के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा और लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें घर में ही पीने का साफ पानी मिल जाएगा। इससे विशेषकर महिलाओं को अब दूर-दराज से पानी ढोने की मशक्कत से राहत मिल गई है, जिससे पूरे गांव में स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन स्तर में एक सकारात्मक बदलाव साफ दिखाई दे रहा है।

  • Related Posts

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन

    खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि   *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान*   रायपुर.…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को कोरबा जिले में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    जिले भर में कुल 5 लाख 50 हजार दीये प्रज्वलित करने का लक्ष्य, 11 प्रमुख स्थलों पर आयोजित होंगे वृहद कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय