Ro no D15139/23

बड़ौदा आरसेटी में फास्ट फूड, केक निर्माण और मछली पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण

22 सितंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन, ग्रामीण बेरोजगार महिला-पुरुष ले सकेंगे प्रशिक्षण

.धमतरी, 16 सितंबर 2026/ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी), धमतरी द्वारा ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी, केक निर्माण एवं मछली पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 22 सितंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्रशिक्षण में फास्ट फूड स्टॉल संचालन के अंतर्गत भेलपुरी, दहीपुरी, सेवपुरी, मसाला पाउडर, चाट, समोसा-कचौरी, प्याज पकौड़ा, वेजिटेबल पुलाव, नूडल्स, चाउमीन और वेज मोमोज सहित विभिन्न खाद्य सामग्री तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही केक निर्माण और मछली पालन से संबंधित तकनीकी जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

आरसेटी के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ उद्यमिता विकास, व्यवसाय संचालन एवं स्वरोजगार शुरू करने से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा प्राप्त करने के लिए भी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

18 से 50 वर्ष तक के ग्रामीण अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष की आयु के ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा तथा प्रतिभागियों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं।

आवेदन के लिए बीपीएल राशन कार्ड की छायाप्रति, शैक्षणिक प्रमाणपत्र की छायाप्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन एवं संपर्क: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, कलेक्टर परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे, धमतरी।

मोबाइल: 8839468509, 9755917024

  • Related Posts

    विधायक धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में होंगे शामिल

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। विधायक बिल्हा श्री धरम लाल कौशिक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव शहर के रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  रबी 2025-26 के लंबित फसल बीमा दावा भुगतान के निराकरण हेतु किसानों से बैंक विवरण जमा करने की अपील

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय