Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

17 सितंबर को रूद्रेश्वर मंदिर घाट रूद्री में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम शाम 7 बजे

 

धमतरी, 16 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह अभियान जनभागीदारी और सेवाभाव की भावना को अभिव्यक्त करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। अभियान को जिले में गरिमापूर्ण एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित किया जाए।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामांकित किए गए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही अभियान से संबंधित गूगल शीट में निर्धारित प्रारूप के अनुसार कार्यक्रमों की जानकारी, सहभागिता और गतिविधियों की प्रविष्टि नियमित रूप से करने तथा आवश्यक जानकारी समय पर अपलोड करने कहा।

 

कलेक्टर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ होगा। जिले का मुख्य कार्यक्रम रूद्रेश्वर मंदिर घाट, रूद्री में शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही कर्णेश्वर महादेव मंदिर सिहावा, विंध्यवासिनी मंदिर धमतरी, अंगारमोती माता मंदिर गंगरेल, प्रधानमंत्री जनमन आवास, अटल आवास. कॉलेज, स्कूल, परिसरों, घाट, तालाबों सहित जिले के सभी चारों विकासखण्डों, ग्राम पंचायतों, गांवों, चौक-चौराहों, शासकीय कार्यालय परिसरों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, प्रतिष्ठानों और घर-घर दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान के प्रति सहभागिता व्यक्त की जाएगी।

 

मुख्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवाभाव पर आधारित डॉक्यूमेंट्री एवं गीत का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सेवा संकल्प संबंधी अपील रील का भी प्रदर्शन होगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्रीमति इंदिरा देवहारी, उपायुक्त नगर निगम श्री अरुण वर्मा सहित एसडीएम और जिला अधिकारी उपस्थित थे ।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और आम नागरिकों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सहित सेवा संकल्प अभियान की विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से आगे बढ़ाना है। अभियान के दौरान राज्य से लेकर जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर तक विभिन्न जनभागीदारीमूलक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

  • Related Posts

    विधायक धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में होंगे शामिल

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। विधायक बिल्हा श्री धरम लाल कौशिक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव शहर के रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  रबी 2025-26 के लंबित फसल बीमा दावा भुगतान के निराकरण हेतु किसानों से बैंक विवरण जमा करने की अपील

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय