Ro no D15139/23

प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिए निर्देश*

 

राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि आशीर्वाद का दीया सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, पर्याप्त अग्निशमन एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मेरे सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन मिलन सेवा एवं सेवा सेतु अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम अंतर्गत शहर के ऐतिहासिक रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर में 1 लाख तथा मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में लगभग 51 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही जिले में विकासखंड, क्लस्टर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन का लक्ष्य रखा गया है। सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों में भी शाम 7 बजे दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 3 बजे से उपस्थित रहकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने तथा तालाब, घाट एवं अन्य जलस्रोतों के समीप आयोजित कार्यक्रमों में होमगार्ड, अग्निशमन एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि अभियान के सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराकर निर्धारित पोर्टल एवं हैशटैग पर अपलोड किया जाए तथा सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    विधायक धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में होंगे शामिल

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। विधायक बिल्हा श्री धरम लाल कौशिक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव शहर के रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  रबी 2025-26 के लंबित फसल बीमा दावा भुगतान के निराकरण हेतु किसानों से बैंक विवरण जमा करने की अपील

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय