Ro no D15139/23

KTU में नव-प्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ समारोह आयोजित

केटीयू और कलिंगा यूनिवर्सिटी के बीच संसाधनों को साझा करने MOU

 

रायपुर,18 सितंबर 2026/

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू) में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अकादमिक अनुशासन, स्किल डेवलपमेंट, कॉर्पोरेट जगत की मांगों और बदलते हेल्थकेयर सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं पर वक्ताओं ने विचार साझा किए। कार्यक्रम की एक मुख्य उपलब्धि केटीयू और कलिंगा यूनिवर्सिटी के बीच संसाधनों के साझा उपयोग (रिसोर्स शेयरिंग) और आपसी सहयोग के लिए एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर होना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने ‘हेल्थकेयर मार्केटिंग एंड इमर्जिंग ट्रेंड्स’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने नियमित कक्षाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि डॉक्टर इलाज कर सकते हैं, लेकिन अस्पतालों का प्रबंधन और लाभ प्रबंधन विशेषज्ञों के हाथ में होता है। इसी जरूरत को देखते हुए हेल्थ केयर मैनेजमेंट कोर्स शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत में बहुराष्ट्रीय अस्पताल श्रृंखलाओं के आगमन और मेडिकल टूरिज्म के बढ़ते क्षेत्र से रोजगार के कई नए अवसर पैदा होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपनी क्षमताएं और कौशल निखारने होंगे।

केटीयू के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने सहयोग और समन्वय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने भगवान गणेश के प्रतीकात्मक जीवन से प्रबंधन के मूलमंत्र साझा करते हुए कहा कि ‘बड़ा सिर’ बड़ी सोच का और ‘छोटे कान’ कम बोलने व सूक्ष्म अवलोकन का संदेश देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को परिस्थितियों के अनुकूल ढलने, स्मार्ट वर्किंग अपनाने और शिक्षा के माध्यम से केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि समग्र व्यक्तित्व निर्माण करने की सलाह दी।

केटीयू के कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से शिक्षकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को मिटाने का एकमात्र तरीका कौशल विकास (स्किल एन्हांसमेंट) और सकारात्मक एटीट्यूड है। उन्होंने दोनों विश्वविद्यालयों के बीच आपसी सहयोग की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष मांडवी,डॉ. केशव सिंह राठौर, डॉ. सोमनाथ साहू,डॉ. पंकज नयन पांडेय, डॉ. शैलेन्द्र खंडेलवाल, डॉ. शाहिद अली, डॉ. राजेंद्र मोहंती, डॉ. नृपेंद्र शर्मा सहित अतिथि प्राध्यापक और बड़ी संख्या में नव-प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) 18 नवंबर को राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

    ’सांसद श्री चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2026/  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले में 18 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह…

    Read more

    ( अम्बिकापुर समाचार ) घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री, रामपुर केंद्र में 7 ग्राम पंचायतों के 826 किसानों को मिल रही सुविधा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों ने ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर जताई खुशी अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी