Ro no D15139/23

सांसद संतोष पाण्डेय ने दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की

*सेवा संकल्प अभियान*

राजनांदगांव 18 सितम्बर 2026। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर में सांसद निधि से जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम धर्मापुर निवासी दिव्यांग श्री गणेश खुटेल एवं जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पटपर निवासी दिव्यांग सुश्री नंदनी सिन्हा को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिव्यंागजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान कर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा उनके आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। दिव्यांगजनों को सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए। दिव्यांगजनों को गतिशीलता का साधन उपलब्ध कराना उनके स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

दिव्यांग श्री गणेश खुटेल 80 प्रतिशत दिव्यांगता एवं दिव्यांग सुश्री नंदनी सिन्हा 70 प्रतिशत दिव्यांगता से प्रभावित है। हितग्राहियों ने कहा कि स्कूटी मिलने से दैनिक जीवन के आवश्यक कार्यों के साथ-साथ रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को संपादित करने में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने स्कूटी मिलने पर शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रणजीता स्टेडियम से गूंजा सेवा संकल्प का संदेश, शहर से गांव तक जगमगाए दीप

    महाराजा चौक, गौरव पथ, बिरसा मुंडा चौक सहित प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन 1.40 लाख से अधिक स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी जलाया ‘आशीर्वाद का एक दीया’ जशपुरनगर 18…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों का तय समय में करें समाधान

      जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार शुक्रवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर