
राजनांदगांव 18 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदता वाले बालक-बालिकाओं के विशेष विद्यालय सहित अनुदान प्राप्त दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ शिक्षण-प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थाऐं- अभिलाषा, आस्था, मनोकामना, भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम राजनांदगांव, जीवन आनंद वृद्धाश्रम बछेराभांठा डोंगरगढ़, समता जन कल्याण समिति राजनांदगांव में बड़ी संख्या में आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित किया गया। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 18 सितम्बर एवं 19 सितम्बर 2026 को अनुदानित शैक्षणिक संस्थाओं में विकसित भारत संकल्प एवं 25 वर्षों के सेवा कार्य विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।






