
राजनांदगांव 18 सितम्बर 2026। विधानसभा निर्वाचन-2023 एवं लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान अधिग्रहित निजी वाहनों के ऐसे वाहन मालिक, जिन्हें अब तक वाहन किराया राशि का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें 5 अक्टूबर 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 27 में आवश्यक दस्तावेज जमा करने कहा गया है। वाहन मालिकों को वाहन किराया राशि का भुगतान हेतु वाहन की आरसी बुक, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं वाहन अधिग्रहण आदेश की प्रति के साथ कार्यालय में उपस्थित होने कहा गया है। निर्धारित तिथि तक दस्तावेज जमा नहीं करने पर वाहन किराया की राशि शासकीय कोष में जमा कर दी जाएगी।






