Ro no D15139/23

मातृत्व के सफर में मिला आर्थिक सहारा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गोमती को मिली सहायतायोजना से मिली राशि ने बच्चे के पोषण में मदद की – गोमती पटेल

कोरबा 18 सितम्बर 2026/गर्भावस्था और प्रसव के बाद मां एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे मातृत्व के दौरान पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में परिवार को सहयोग मिलता है।
करतला विकासखंड के ग्राम सेंदरीपाली निवासी श्रीमती गोमती पटेल को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। गर्भवती होने पर उन्होंने अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर पंजीयन कराया और योजना का लाभ लिया।
गोमती ने प्राप्त सहायता राशि का उपयोग अपने बच्चे के लिए पोषण आहार उपलब्ध कराने में किया। इसके साथ ही परिवार की आवश्यक जरूरतों में भी इस राशि से सहयोग मिला। आर्थिक सहायता मिलने से गर्भावस्था एवं मातृत्व के दौरान होने वाले खर्च को संभालने में उन्हें सुविधा हुई।
अपने अनुभव के बारे में श्रीमती गोमती पटेल कहती हैं, “गर्भावस्था के समय आंगनबाड़ी केंद्र में योजना की जानकारी मिली और मैंने अपना पंजीयन कराया। योजना से मिली 5 हजार रुपये की राशि से बच्चे के लिए पोषण आहार लेने में बहुत मदद मिली। परिवार की जरूरतों में भी इस राशि का उपयोग कर सकी। मां और बच्चे के लिए इस तरह की आर्थिक सहायता बहुत उपयोगी है।”
उन्होंने कहा कि बच्चे के पोषण और शारीरिक विकास के लिए शुरुआती समय में उचित आहार जरूरी होता है और योजना से मिली सहायता इस दिशा में परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई। गोमती पटेल ने योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

      रायपुर 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

      छत्तीसगढ़ पवेलियन में दिख रही प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प और स्थानीय उत्पादों की विविधता VR जोन में चित्रकोट जलप्रपात का 3D अनुभव बना खास आकर्षण रायुपर,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी