Ro no D15139/23

ष्एक पेड़ माँ के नामष् की आकर्षक आकृति से सजा जशपुर वनमण्डल, जलाया गया ष्आशीर्वाद का दीयाष्

जशपुरनगर 19 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जशपुर वनमण्डल में पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी एवं मातृशक्ति के सम्मान का संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ष्एक पेड़ माँ के नामष् की संकल्पना पर आधारित दीयों से आकर्षक आकृति तैयार कर ष्आशीर्वाद का दीयाष् प्रज्ज्वलित किया गया।
जशपुर वनमण्डल अंतर्गत वनमण्डल कार्यालय जशपुर, समस्त उप वनमण्डल कार्यालय, वन परिक्षेत्र कार्यालयों तथा नेचर कैम्प मयाली में अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए।
 पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, मातृशक्ति के सम्मान एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के अंतर्गत लोगों को अपनी माँ के सम्मान एवं स्मृति में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए जशपुर वनमण्डल में दीयों के माध्यम से ष्एक पेड़ माँ के नामष् की आकृति तैयार कर प्रकाशमान किया गया। यह आयोजन प्रकृति संरक्षण, मातृशक्ति के सम्मान एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।
 वनों और वन्यजीवों के संरक्षण का लिया संकल्प
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, वनों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण तथा स्थानीय समुदायों की सहभागिता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जशपुर वनमण्डल द्वारा जिले में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। ष्एक पेड़ माँ के नामष् जैसे अभियानों के माध्यम से आम नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने तथा पौधरोपण को भावनात्मक एवं सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ष्आशीर्वाद का दीयाष् प्रज्ज्वलित कर पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस आयोजन ने वन विभाग के कार्यालय परिसरों एवं नेचर कैम्प मयाली को दीपों की रोशनी से आलोकित करने के साथ-साथ  प्रकृति के नाम एक संकल्पष् का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

  • Related Posts

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034

    स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’ हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’ कोरबा, 19 सितम्बर 2026/राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले…

    Read more

    नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

    ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ कोरबा, 18 सितंबर 2026/नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिले में नशे…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल