Ro no D15139/23

‘सेवा संकल्प अभियान’ में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता और गीले-सूखे कचरा प्रबंधन का सशक्त संदेश

 

 

0 ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों के सृजन को मिला मंच

रायपुर, 19 सितंबर 2026/ राज्य शासन द्वारा जनसेवा और सुशासन के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे ’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बालोद जिले के शालेय विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण एवं स्वच्छता के प्रति असीम उत्साह देखा जा रहा है। अभियान के तहत शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित ’मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से नौनिहाल अपनी कल्पनाओं और रचनात्मकता के जरिए स्वच्छ व सशक्त भारत का खाका खींच रहे हैं।

छात्र तुषार गावरे ने प्रतियोगिता में अपने सपनों के स्वच्छ और सुंदर भारत की परिकल्पना को रंगों के माध्यम से कागज पर जीवंत रूप दिया। तुषार ने बताया कि उनके सपनों का भारत पूर्णतः स्वच्छ, हरा-भरा और कचरा-मुक्त होना चाहिए। उन्होंने अपनी पेंटिंग के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि सभी लोग स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और अपने घरों तथा परिवेश में कचरा प्रबंधन को अपनी आदत बनाएं। तुषार ने अपील की है कि घरों से निकलने वाले गीले कचरे को हमेशा हरे डस्टबिन में तथा सूखे कचरे को नीले डस्टबिन में ही डालें, ताकि कचरा पृथक्करण सुगमता से हो सके और हमारा परिवेश सदैव स्वच्छ व स्वास्थ्यप्रद बना रहे।

इसी कड़ी में विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा रागिनी देशमुख ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए डिजिटल इंडिया, ग्रीन इंडिया, ग्रीन एनर्जी एवं ’विकसित भारत 2047’ की थीम पर शानदार पेंटिंग तैयार की। रागिनी ने अपनी चित्रकला के माध्यम से आधुनिक तकनीक, सौर व हरित ऊर्जा के संवर्धन तथा पर्यावरण संतुलन के साथ 2047 तक भारत को विश्व पटल पर अग्रणी एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को बड़े ही सुंदर और विचारोत्तेजक ढंग से दर्शाया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्र तुषार गावरे और छात्रा रागिनी देशमुख की इस मौलिक सोच व रचनात्मक प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी मनमोहक पेंटिंग्स के जरिए पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और विकसित राष्ट्र के सपनों को बड़े ही रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस मौलिक सोच और सामाजिक सरोकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने कहा कि ’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता ने उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में अपनी सोच को साझा करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है।

  • Related Posts

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034

    स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’ हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’ कोरबा, 19 सितम्बर 2026/राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले…

    Read more

    नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

    ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ कोरबा, 18 सितंबर 2026/नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिले में नशे…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल