Ro no D15139/23

खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

कोरबा 19 सितंबर 2026/बारिश का मौसम आते ही आरती बाई को अपने पुराने घर की चिंता सताने लगती थी। पाली विकासखंड के ग्राम फुलवारी पारा में रहने वाली आरती बाई के लिए बारिश सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि घर के भीतर पानी टपकने और परिवार को सुरक्षित रखने की चुनौती लेकर आती थी। खपरैल की छत से रिसता पानी मिट्टी के फर्श पर टपकता रहता और परिवार को बारिश के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
आरती बाई के पति बस में हेल्पर का काम करते हैं। सीमित आमदनी में परिवार का खर्च चलाना और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी निभाना ही बड़ी चुनौती थी। ऐसे में अपने लिए एक पक्का मकान बनाना उनके लिए लंबे समय तक सिर्फ एक सपना ही था। उन्हें विश्वास नहीं था कि उनकी आर्थिक स्थिति कभी उन्हें अपने परिवार के लिए पक्का घर बनाने का अवसर दे पाएगी।
लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई के इस विश्वास को बदल दिया। योजना में नाम आने और पहली किस्त की राशि खाते में पहुंचने के साथ ही उनके सपने को जैसे जमीन मिल गई। घर की बुनियाद खड़ी होते ही आरती बाई को पहली बार महसूस हुआ कि जिस पक्के मकान की उन्होंने कभी कल्पना भर की थी, वह अब सचमुच उनके सामने आकार ले रहा है।
आरती बाई बताती हैं कि उनके दो बच्चे हैं। उनकी बेटी कक्षा 12वीं में और बेटा कक्षा 11वीं में पढ़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों के बीच पक्के मकान का निर्माण उनके लिए आसान नहीं था। वह कहती हैं, “हमारी इतनी हैसियत नहीं थी कि अपने दम पर पक्का मकान बना सकें। जब प्रधानमंत्री आवास योजना में हमारा नाम आया और पहली किस्त खाते में आई, तब भरोसा हुआ कि हमारा सपना भी पूरा हो सकता है।”
पुराने दिनों को याद करते हुए आरती बाई की आंखों के सामने बारिश के वे दिन फिर तैरने लगते हैं, जब खपरैल की छत से टपकता पानी घर के भीतर मिट्टी के फर्श पर जमा हो जाता था। अब उनके लिए वह परेशानी धीरे-धीरे अतीत बन रही है। पक्के मकान की नींव के साथ उनके परिवार के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव भी मजबूत हो रही है।
आरती बाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हम जैसे न जाने कितने गरीब परिवारों के सपनों को हकीकत में बदल रहे हैं। हमारे लिए अपना पक्का घर किसी सपने से कम नहीं था, लेकिन आज यह सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है।”
आरती बाई की कहानी सिर्फ एक मकान बनने की कहानी नहीं है, बल्कि उस उम्मीद की कहानी है, जो एक गरीब परिवार के जीवन में तब जन्म लेती है, जब उसका अपना सुरक्षित आशियाना बनने लगता है। खपरैल की टपकती छत से पक्के घर की ओर बढ़ते आरती बाई के कदम यह बताते हैं कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो वह केवल घर नहीं बनाता, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार भी तैयार करता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप