Ro no D15139/23

ड्रिप और मल्चिंग से खेती को मिली नई दिशा, संतोष सिंह की आय पाँच गुना बढ़ी

कोरबा 19 सितंबर 2026/कभी केवल वर्ष में एक बार धान की खेती पर निर्भर रहने वाले ग्राम भटगांव, ग्राम पंचायत चुइया निवासी श्री संतोष सिंह अब आधुनिक तकनीक से खेती कर बेहतर आमदनी अर्जित कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से मिले सहयोग ने उनकी खेती को नई दिशा दी और परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया।
योजना का लाभ मिलने से पहले संतोष सिंह पारंपरिक तरीके से धान की खेती करते थे। सिंचाई के पर्याप्त साधन और उन्नत कृषि तकनीक का अभाव होने के कारण खेती से होने वाली आमदनी सीमित थी। परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उस समय उनकी वार्षिक आय लगभग 60 हजार रुपये थी।
उद्यानिकी विभाग के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत आधुनिक कृषि तकनीकों और उपलब्ध शासकीय सहायता की जानकारी मिली। उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। विभागीय सहयोग से उन्हें ड्रिप सिंचाई के लिए 55 हजार रुपये तथा भिंडी की खेती एवं मल्चिंग के लिए 20 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ।
ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक को अपनाने के साथ संतोष सिंह ने खेती के तौर-तरीकों में बदलाव किया। पानी का बेहतर प्रबंधन, उन्नत कृषि तकनीक तथा खाद और दवा के संतुलित उपयोग से फसल की पैदावार और गुणवत्ता में सुधार हुआ। खेती अब उनके लिए केवल पारंपरिक गतिविधि नहीं, बल्कि आय का मजबूत साधन बन गई है।
तकनीक और शासकीय सहायता के इस मेल का परिणाम यह रहा कि संतोष सिंह की वार्षिक आय 60 हजार रुपये से बढ़कर लगभग 3 लाख रुपये हो गई। आय में हुई इस वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है।
संतोष सिंह बताते हैं कि “पहले मैं पारंपरिक तरीके से केवल धान की खेती करता था, जिससे आमदनी बहुत कम होती थी। उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से ड्रिप और मल्चिंग तकनीक से खेती करने का अवसर मिला। इससे फसल की पैदावार बढ़ी और मेरी आय लगभग 3 लाख रुपये सालाना तक पहुंच गई। योजना से मुझे खेती को बेहतर तरीके से करने का भरोसा मिला और मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार हुआ।”
संतोष सिंह ने बताया कि  उन्नत कृषि तकनीक, सही मार्गदर्शन और शासकीय योजनाओं का सहयोग किसानों की आय बढ़ाने के साथ उनकी खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप