Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में आयोजित हुआ ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम

विद्यार्थियों, पालकों व नवसाक्षरों ने लिया सेवा संकल्प
2,165 स्कूलों में गूंजा ‘मेरे सपनों का भारत’ का संदेश, 54 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने चित्रकला में लिया हिस्सा
सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक पुस्तक वाचन, भाषण, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिताओं में 2 लाख 16 हजार से अधिक सहभागिता

अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2026/    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिलेभर के शैक्षणिक संस्थानों में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, आश्रम शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, पालकों, नवसाक्षरों एवं शाला प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक पुस्तक वाचन के साथ भाषण, रंगोली, चित्रकला एवं निबंध जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों के माध्यम से भारत के भविष्य, विकास और अपने सपनों के भारत की कल्पना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

बीते 25 वर्षों की सेवा से आगामी 25 वर्षों के सपनों तक
‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में बीते 25 वर्षों की सेवा और आगामी 25 वर्षों के सपनों को विषयवस्तु के रूप में शामिल किया गया। गतिविधियों एवं भाषणों के लिए स्वच्छ भारत, सपनों का भारत, डिजिटल इंडिया , विकसित भारत-2047, सेना का शौर्य,नक्सल मुक्त भारत, नया कश्मीर, महिला सशक्तिकरणध्साक्षर सरगुजा-साक्षर छत्तीसगढ़, नक्सलवाद और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव जैसे विषय निर्धारित किए गए। इन विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश में हुए विभिन्न परिवर्तनों, वर्तमान चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विचार करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध, चित्रकला एवं रंगोली के माध्यम से अपने विचारों और कल्पनाओं को अभिव्यक्त किया।

हजारों विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के 2,165 विद्यालयों के 54,125 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में भी 2,165 विद्यालयों के 21,650 विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में 75,775 विद्यार्थियों और निबंध लेखन में 65,225 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

एक लाख आठ हजार 250 लोगों ने किया सामूहिक पुस्तक वाचन
सामूहिक पुस्तक वाचन में जिलेभर में एक लाख आठ हजार 250 लोगों ने सहभागिता की। इसमें विद्यार्थियों के साथ पालक, नवसाक्षर एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य भी शामिल रहे।

सेवा संकल्प दिलाकर लिया जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों, नवसाक्षरों एवं ैडब् सदस्यों को सेवा संकल्प भी दिलाया गया। प्रतिभागियों ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक सहभागिता, जिम्मेदारी एवं सेवा भावना को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, पालकों, नवसाक्षरों एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

  • Related Posts

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

      मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित होंगे उद्यमिता विकास केंद्र मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर का…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: ‘मेरे सपनों का भारत ’ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

      जिले के सभी विद्यालयों में निबंध, रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं पुस्तक वाचन गतिविधियों का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत युवा पीढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल