Ro no D15139/23

सेवा संकल्प से स्वास्थ्य सुरक्षा को मिल रहा संबल, आयुष्मान कार्ड से दिव्यांश का हुआ निःशुल्क उपचार

सेवा संकल्प से स्वास्थ्य सुरक्षा को मिल रहा संबल, आयुष्मान कार्ड से दिव्यांश का हुआ निःशुल्क उपचार

*साढ़े छह साल के बेटे की सर्जरी में नहीं आया इलाज का खर्च, अस्पताल में उपचार के साथ भोजन सहित मिल रही आवश्यक सुविधाएं*

*निलेश्वर यादव बोले—पांच लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा से बीमारी के समय दूर हुई आर्थिक चिंता*

रायपुर, 20 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के बीच शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को मिल रही राहत की तस्वीर सामने आ रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को उपचार की सुविधा मिलने से गंभीर बीमारी या सर्जरी के समय होने वाले इलाज के खर्च की चिंता कम हो रही है। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम गोविंदपुर निवासी श्री निलेश्वर यादव के परिवार को भी आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ऐसी ही स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। उनके साढ़े छह वर्षीय बेटे दिव्यांश यादव का हाइड्रोसील की समस्या के कारण निःशुल्क उपचार और सर्जरी की गई।

*बीमारी से परेशान था परिवार, आयुष्मान कार्ड बना सहारा*

दिव्यांश को सूजन और तकलीफ होने पर परिजनों ने प्रारंभिक उपचार कराया, लेकिन समस्या पूरी तरह ठीक नहीं हुई। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की आवश्यकता बताई। उपचार के खर्च को लेकर परिवार चिंतित था, लेकिन अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार को बड़ी राहत मिली। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिव्यांश की सर्जरी निःशुल्क की गई।

*इलाज के साथ अस्पताल में मिल रही आवश्यक सुविधाएं*

श्री निलेश्वर यादव ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की जानकारी दी। इसके बाद बच्चे का उपचार शुरू किया गया। अस्पताल में चिकित्सक नियमित रूप से बच्चे की जांच और देखभाल कर रहे हैं। उपचार के लिए परिवार को किसी प्रकार का खर्च नहीं करना पड़ा। भर्ती रहने के दौरान भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

बच्चे को भर्ती किए जाने के बाद खांसी होने के कारण चिकित्सकीय सावधानी के तहत सर्जरी कुछ समय के लिए टाली गई थी। स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद आवश्यक उपचार किया गया। वर्तमान में दिव्यांश स्वस्थ है और चिकित्सकों के अनुसार जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

*‘पैसे की चिंता के बिना हो सका बेटे का इलाज’*

अपने अनुभव साझा करते हुए श्री निलेश्वर यादव ने बताया कि आयुष्मान कार्ड उनके परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हुआ। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचार के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। डॉक्टर लगातार बच्चे की देखभाल कर रहे हैं और उपचार के साथ भोजन की सुविधा भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा से बीमारी के समय इलाज के खर्च को लेकर उनकी आर्थिक चिंता दूर हुई।

श्री निलेश्वर यादव ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मिली स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

*स्वास्थ्य सुरक्षा से परिवार को मिला आर्थिक संबल*

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा ने निलेश्वर यादव के परिवार को बीमारी के कठिन समय में आर्थिक संबल दिया। सेवा संकल्प अभियान के दौरान सामने आई यह कहानी बताती है कि स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की पहुंच जरूरतमंद परिवारों तक होने से वे उपचार की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं और बीमारी के इलाज पर होने वाले बड़े आर्थिक खर्च की चिंता से राहत पा रहे हैं।

  • Related Posts

    धान उपार्जन केन्द्रों में प्राथमिक उपचार पेटी उपलब्ध कराने जन औषधि केन्द्रों की पहल

      प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र शंकरदाह एवं भखारा से मिलेगी सस्ती दरों पर आवश्यक दवाइयां, उपार्जन केन्द्रों तक पहुंचाने की भी सुविधा धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल  रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

      रायपुर 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…

    Read more

    NATIONAL

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत