Ro no D15139/23

फ्रिज के दरवाजे वाली शेल्फ में क्या रखें और क्या नहीं? जानें सही तरीका

Refrigerator Door Shelf: घर में फ्रिज का इस्तेमाल तो रोज होता है, लेकिन सामान रखते समय हम अक्सर यह नहीं सोचते कि कौन-सी चीज किस हिस्से में रखनी चाहिए. दूध, सॉस, अचार से लेकर पानी की बोतल और कई दूसरी चीजें फ्रिज के दरवाजे वाली शेल्फ में रख दी जाती हैं. यह जगह सामान रखने के लिए सुविधाजनक जरूर लगती है, लेकिन यहां हर तरह की चीज रखना सही नहीं होता.

दरवाजा बार-बार खुलने की वजह से इस हिस्से का तापमान फ्रिज के अंदर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा बदलता रहता है. ऐसे में कुछ खाद्य पदार्थों की क्वालिटी जल्दी प्रभावित हो सकती है. तो आज की काम की बात में जानेंगे कि फ्रिज के दरवाजे की शेल्फ में क्या रखना चाहिए और किन चीजों को यहां रखने से बचना चाहिए.

फ्रिज के दरवाजे वाली शेल्फ में क्या रखना ठीक है?

फ्रिज की दरवाजे की शेल्फ में ऐसी चीजें रखना बेहतर होता है जिन्हें बार-बार निकालना हो और जिन पर तापमान में थोड़ा बदलाव होने से ज्यादा असर न (Refrigerator Door Shelf) पड़े. यहां सॉस, टोमैटो कैचअप, मस्टर्ड सॉस, जैम और अचार जैसी चीजें रखी जा सकती हैं, खासकर अगर उनके पैकेट या बोतल पर फ्रिज में रखने की सलाह दी गई हो.

इसी तरह कुछ फ्रिज में दरवाजे पर बड़ी बोतलें रखने के लिए अलग जगह बनी होती है. वहां पानी, जूस या दूसरी पैक्ड ड्रिंक्स रखी जा सकती हैं. हालांकि, किसी भी चीज को रखने से पहले उसके लेबल पर दिए स्टोरेज निर्देश देख लेना अच्छा रहता है।

Refrigerator Door Shelf: दूध और डेयरी प्रोडक्ट कहां रखें?

कई घरों में दूध के पैकेट या बोतल को सीधे फ्रिज के दरवाजे में रख दिया जाता है. लेकिन दूध और दूसरे जल्दी खराब होने वाले डेयरी प्रोडक्ट को फ्रिज के ज्यादा ठंडे और स्थिर तापमान वाले हिस्से में रखना बेहतर माना जाता है. इसलिए दूध, दही, पनीर, क्रीम और इसी तरह की चीजों के लिए फ्रिज के अंदर वाली शेल्फ ज्यादा उपयुक्त हो सकती है. खासकर अगर आप इन्हें कई घंटे या कुछ दिनों तक स्टोर करके रखने वाले हैं.

कच्चा मांस और अंडे दरवाजे की शेल्फ में न रखें

कच्चा मांस, चिकन या मछली जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजों को फ्रिज के दरवाजे में रखना सही नहीं है. इन्हें फ्रिज के अंदर ठंडे हिस्से में और अच्छी तरह बंद कंटेनर में रखना चाहिए, ताकि इनका रस दूसरी चीजों पर न गिरे.

अंडों को भी दरवाजे में रखने से बचना बेहतर है. फ्रिज के अंदर तापमान अपेक्षाकृत स्थिर रहता है, इसलिए अंडों को उनके कार्टन में अंदर वाली शेल्फ पर रखा जा सकता है.

  • Related Posts

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल नीट उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में चयनित मेधावी छात्रा को रूपये 53 हजार…

    Read more

    दूरस्थ अंचलों में माताओं का सहारा बन रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शीला कर्मा को मिली सहायता से बेहतर हुई जच्चा-बच्चा की देखभाल सुकमा, 22 सितम्बर 2026/ प्रदेश के दूरस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी