अम्बिकापुर 25 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदान सहायता प्राप्त स्वसहायता समूह रॉबर्ट कानन बाला स्मृति सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 1993 से संचालित आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और नगरपालिक निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने 25 वरिष्ठजनों को वस्त्र एवं फल वितरित किए।इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, उपसंचालक समाज कल्याण , आश्रम के प्रबंधक सहित जिले के अधिकारी , कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन हमारे मार्गदर्शक और पथप्रदर्शक हैं तथा समाज के आधारस्तंभ हैं। उनके अनुभव और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को सीख मिलती है। वरिष्ठजनों का सम्मान और उनकी सेवा करना हम सभी का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है।









