Ro no D15139/23

डीएवी स्कूल के पास बच्चों के लिए रुकी सीएम की बग्घी, सुक्खू ने की आत्मीय मुलाकात बच्चों से बोले सीएम- पढ़ाई के साथ खेलों में भी लें हिस्सा, मेहनत से हासिल करें लक्ष्य नशे से दूर रहने का दिया संदेश, बच्चों ने कहा- मुख्यमंत्री से मिलना रहा यादगार

एएम नाथ हिमाचल प्रदेश ब्यूरो चीफ । नेरचौक
मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कंसा चौक पर रैली को संबोधित करने जा रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रास्ते में बच्चों से मुलाकात कर सहज और आत्मीय व्यवहार का परिचय दिया। मुख्यमंत्री घोड़े की बग्घी पर सवार होकर रैली स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डीएवी स्कूल नेरचौक के पास कुछ बच्चों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
बच्चों की इच्छा देखकर मुख्यमंत्री ने बग्घी रुकवाई और नीचे उतरकर उनके बीच पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से काफी देर तक बातचीत की और उनकी पढ़ाई तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री के अचानक बच्चों के बीच पहुंचने से वहां मौजूद बच्चे उत्साहित नजर आए।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने बच्चों से निरंतर मेहनत करने और चुनौतियों का डटकर सामना करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है और इसे सफल बनाने में समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार से बच्चे काफी उत्साहित दिखे। बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत को लेकर खुशी जताई। कुछ देर की यह मुलाकात उनके लिए खास अनुभव बन गई। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय अंदाज की मौके पर मौजूद लोगों ने भी सराहना की।

  • Related Posts

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

      एएम नाथ हिमाचल प्रदेश ब्यूरो चीफ । शिमला राजधानी शिमला स्थित राज्य स्तरीय कमला नेहरू मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल (केएनएच) के खाली होने वाले परिसर में विधायकों के…

    Read more

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

      एएम नाथ हिमाचल प्रदेश ब्यूरो चीफ  सड़कों के सुधार के लिए तीन करोड़ मंजूर, ‘सुखी परिवार’ योजना में भी बदला।                   …

    Read more

    NATIONAL

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान