Ro no D15139/23

विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में चला वृहद स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन समितियों ने दिया स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त पर्यटन का संदेश

 

पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने पर्यटन समितियों ने लिया संकल्प

 

रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ विश्व पर्यटन दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न पर्यटन समितियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त पर्यटन का संदेश दिया गया।

 

अभियान के दौरान पर्यटन स्थलों के परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। पर्यटन स्थलों पर बिखरे कचरे, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर उचित निपटान की व्यवस्था की गई। पर्यटन समितियों के सदस्यों ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पर्यटन स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा कचरे का उचित निपटान करने के लिए प्रेरित किया।

 

प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश

 

स्वच्छता अभियान के दौरान पर्यटन समितियों ने जिले की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर भी लोगों को जागरूक किया। पर्यटकों से अपील की गई कि वे पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने में सहयोग करें और भ्रमण के दौरान पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं। पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन या पर्यटन समितियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और पर्यटक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

कलेक्टर ने की जिलेवासियों से सहभागिता की अपील

 

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से पर्यटन स्थलों की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। जिले की ये धरोहरें हमारी पहचान हैं और इनका संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने से पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलता है और जिले की सकारात्मक पहचान भी मजबूत होती है। उन्होंने नागरिकों एवं पर्यटकों से आग्रह किया कि पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक एवं अन्य कचरा न फैलाएं, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचें और प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में सहभागी बनें।

 

स्वच्छ पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

 

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि स्वच्छ और सुव्यवस्थित पर्यटन स्थल जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर भी सृजित होते हैं। स्थानीय समुदाय की सहभागिता से पर्यटन स्थलों का संरक्षण और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

 

“हमारा पर्यटन स्थल—हमारी जिम्मेदारी” का लिया संकल्प

 

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान में पर्यटन समितियों के सदस्यों ने “हमारा पर्यटन स्थल—हमारी जिम्मेदारी” की भावना के साथ जिले के पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करने और पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह पहल जिले के पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों में जिम्मेदार पर्यटन की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यटन स्थलों की सुंदरता और प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव

    एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय   रायपुर, 27 सितम्बर 2026   प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा…

    Read more

    लगातार वर्षा को देखते हुए किसानों को फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन की सलाह

    राजनांदगांव 27 सितम्बर 2026। जिले में विगत दो दिनों से लगातार वर्षा एवं वातावरण में अधिक नमी को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान