Ro no D15139/23

नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का लिया संकल्प

*सेवा संकल्प अभियान*

*- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ संकल्प वाचन एवं स्वास्थ्य परीक्षण*

*- युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और नशे से दूर रहने का दिया संदेश*

राजनांदगांव 27 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला चिकित्सालय राजनांदगांव के कांफ्रेंस हॉल में नशामुक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाडिय़ों, विद्यालयों एवं शासकीय बौद्धिक दिव्यांगता वाले विशेष विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं माय भारत के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति का संदेश एवं संकल्प वाचन कराया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, सम्मान और उनके प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी संकल्प दिलाया गया।

उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती वैशाली मरडवार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के बीच इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशाखोरी से व्यक्ति, परिवार और समाज को होने वाली क्षति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जिले एवं प्रदेश में नशामुक्ति के लिए संचालित विभिन्न केन्द्रों की जानकारी देते हुए बताया कि राजनांदगांव में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से अनुदानित समता जन कल्याण समिति द्वारा संचालित नशामुक्ति केन्द्र से अब तक सैकड़ों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। कार्यक्रम के पश्चात स्वस्थ जीवनशैली विषय पर डॉ. विकास राठौर तथा नशामुक्ति एवं नशे की लत से बाहर निकलने के उपायों पर डॉ. रूपा मानकर द्वारा उपयोगी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने युवाओं को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, सकारात्मक दिनचर्या तथा नशे से पूर्ण दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपस्थित युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, प्रशिक्षक, कोच तथा माय भारत के समन्वयक श्री शुभजीत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में कैंसर मरीजों को मिल रही उपचार सुविधा

    पाँच से बढ़कर 16 बिस्तरों का हुआ वार्ड, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी   कोरबा, 27 सितंबर 2026/ स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान- तेंदूभाठा एनीकट बना जल संरक्षण, सिंचाई और सुगम आवागमन का सशक्त माध्यम

    जल संरक्षण से कृषि समृद्धि तकरू तेंदूभाठा एनीकट बना किसानों और ग्रामीणों के लिए विकास का आधार तेंदूभाठा एनीकट से किसानों को सिंचाई का मिला सहारा, तेंदूभाठा-रंगोले को मिला सुगम…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान