Ro no D15139/23

बायोफ्लॉक मछली पालन से शारदा कौशिक को मिला आय का नया सहारा

सीमित जगह और पानी में मछली पालन कर अब लगभग 20 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रही हैं शारदा

कोरबा 27 सितंबर 2026/

कटघोरा विकासखंड के ग्राम रंजना के तिलवारी पारा निवासी श्रीमती शारदा कौशिक के परिवार की आजीविका पहले मुख्यतः खेती-किसानी पर निर्भर थी। पति श्री अमृतलाल के साथ परिवार चलाते हुए उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। शारदा के अनुसार, पहले उनकी आमदनी लगभग एक हजार रुपये प्रतिमाह तक थी।

आय बढ़ाने का रास्ता तलाशते हुए शारदा ने मत्स्य विभाग से संपर्क किया। विभाग के माध्यम से उन्हें बायोफ्लॉक तकनीक की जानकारी मिली, जिसमें सीमित जगह और पानी में भी मछली पालन किया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2024-25 में बायोफ्लॉक तालाब का निर्माण कराया। शारदा के अनुसार, इस कार्य पर लगभग 14 लाख रुपये खर्च हुए। योजना के तहत तालाब निर्माण और जनरेटर सहित आवश्यक सहयोग भी मिला।

शारदा अब तालाब में उत्पादित मछलियों को बाजार में बेचती हैं। उनका कहना है कि मछली पालन से उन्हें लगभग 20 हजार रुपये प्रतिमाह आमदनी हो रही है। इस नए काम ने परिवार को खेती के अतिरिक्त आय का सहारा दिया है और घर के खर्च पूरे करने में मदद की है।

शारदा बताती हैं कि पहले केवल खेती-किसानी की आमदनी से परिवार चलाना कठिन था। मत्स्य विभाग से मिली जानकारी ने उन्हें मछली पालन की आधुनिक तकनीक अपनाने का अवसर दिया। अपनी आर्थिक स्थिति में आए बदलाव से खुश शारदा ने योजना के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप