Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की घोषणा को मिल रहा

 अमलीजामा, बंदरचूआ और दुलदुला में बन रहे अत्याधुनिक बस स्टैंड
एक-एक करोड़ रुपए की मिली है स्वीकृति, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

जशपुरनगर 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए जशपुर जिले के बंदरचूआ एवं दुलदुला में अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। बस स्टैंड के निर्माण के लिए दोनों स्थानों पर एक-एक करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक एवं सुविधाजनक यात्री प्रतीक्षालय सहित बेहतर बस स्टैंड की सुविधा उपलब्ध होगी।नए बस स्टैंड के निर्माण से यात्रियों को बसों के इंतजार के लिए व्यवस्थित स्थान मिलेगा। साथ ही बसों के आवागमन, ठहराव एवं संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्था विकसित होने से क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को भी बेहतर और सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
यात्रियों की सुविधा के साथ परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर जोर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क एवं परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक बस स्टैंड विकसित किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बसों के व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना तैयार हो सके।
पत्थलगांव और कुनकुरी में भी अत्याधुनिक बस स्टैंड की स्वीकृति
जिले में आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण की दिशा में पत्थलगांव और कुनकुरी में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। पत्थलगांव में अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए तथा कुनकुरी में हाईटेक बस स्टैंड के निर्माण के लिए 7 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन बस स्टैंडों के निर्माण से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही बसों के आवागमन और ठहराव की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी। इससे जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) 18 नवंबर को राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

    ’सांसद श्री चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2026/  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले में 18 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह…

    Read more

    ( अम्बिकापुर समाचार ) घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री, रामपुर केंद्र में 7 ग्राम पंचायतों के 826 किसानों को मिल रही सुविधा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों ने ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर जताई खुशी अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी