Ro no D15139/23

पर्यटन के नक्शे पर बजा जशपुर का डंका

ट्रिप्पी हिल्स ने जीता सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड 2026,
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सम्मानित

जशपुरनगर 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ रहा है आगे।
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर जशपुर के पर्यटन और एडवेंचर का डंका पूरे प्रदेश में गूंज उठा  27 सितंबर को रायपुर के निजी होटल में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में जशपुर की संस्था ’ट्रिप्पी हिल्स (Trippy Hills)’ को छत्तीसगढ़ का ’सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड 2026’ देकर नवाजा गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड  और छत्तीसगढ़ ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों को सम्मानित किया गया,
जहां ट्रिप्पी हिल्स  ने पूरे राज्य में जिले का नाम रोशन किया।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने मेहनत की सराहना की और कहा कि जशपुर जैसे खूबसूरत अंचल में युवाओं द्वारा एडवेंचर टूरिज्म को इस स्तर पर ले जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।
 2019 से लगातार ग्राउंड पर किए बेमिसाल काम
साल 2019 से लगातार सक्रिय ट्रिप्पी हिल्स (Trippy Hills) ने जशपुर को देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए कई बड़े और ऐतिहासिक काम किए हैं।
नए टूरिस्ट सर्किट्स और हिडन स्पॉट्स की खोजः
जिले के अनछुए वॉटरफॉल्स, प्राचीन गुफाओं, जंगलों और ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं को खोजकर उन्हें सुरक्षित एडवेंचर ट्रेल्स में तब्दील किया।
रोमांचक गतिविधियां और स्पोर्ट्स ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, केव एक्सप्लोरेशन, वाटर एक्टिविटीज और सुरक्षित नाइट कैंपिंग जैसे एडवेंचर अनुभवों की शुरुआत कर पर्यटकों को जशपुर की ओर आकर्षित किया।
स्थानीय युवाओं को रोजगार और कम्युनिटी टूरिज्म
 सुदूर ग्रामीण इलाकों के युवाओं को पेशेवर गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया और स्थानीय होमस्टे व पारंपरिक खान-पान को सीधे पर्यटकों से जोड़कर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए।
पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन
इको और सस्टेनेबल टूरिज्म को प्राथमिकता देते हुए बिना प्रकृति को नुकसान पहुंचाए पर्यटकों को प्रामाणिक अनुभव देने का मॉडल तैयार किया।
 जिला प्रशासन के साथ मिलकर रचा ‘जशपुर जंबोरी’ का इतिहास
ट्रिप्पी हिल्स का सबसे बड़ा प्रभाव जिला प्रशासन के साथ मिलकर किए गए बड़े आयोजनों में दिखता है।
संस्था ने जिला प्रशासन जशपुर के मार्गदर्शन और मजबूत सहयोग से ’जशपुर जंबोरीश्  जैसे विशाल एडवेंचर फेस्टिवल की नींव रखी और उसे सफलता के मुकाम तक पहुंचाया।
इस ऐतिहासिक आयोजन ने देशभर के एडवेंचर लवर्स को जशपुर खींचकर यह साबित कर दिया कि यह जिला पर्यटन के क्षेत्र में किसी भी हिल स्टेशन से कम नहीं है।
 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विजन बना सबसे बड़ी ताकत
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की स्थानीय युवाओं को संबल देने और जशपुर को राष्ट्रीय पर्यटन का केंद्र बनाने की दूरदर्शी सोच का सबसे अहम योगदान है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ का पर्यटन विभाग अब नए विजन के साथ काम कर रहा है।
जैसी समर्पित संस्थाओं को खुलकर मंच और अवसर मिल रहा है। यह अवॉर्ड इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि जब सरकार का मजबूत विजन और स्थानीय युवाओं की लगन मिलती है, तो सुदूर अंचल की प्रतिभाएं पूरे प्रदेश में सिरमौर बनकर उभरती हैं।
 यह सम्मान जशपुर की माटी और हमारे लोगों का है
इस गौरवपूर्ण मौके पर ट्रिप्पी हिल्स के नेतृत्व ने इस सम्मान का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, जिला प्रशासन और जशपुर की जनता को समर्पित किया।
अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद ’फाउंडर एंड डायरेक्टर सौरभ सिंह’ ने कहा
झ जब हमने शुरुआत की थी, तब चुनौतियां बहुत थीं, लेकिन हमारा सपना एकदम साफ था कि जशपुर की कुदरती खूबसूरती को पूरी दुनिया के सामने लाना है। आज माननीय पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी के हाथों यह सम्मान मिलना इस बात का सबूत है कि हमारी ग्राउंड लेवल की मेहनत सही दिशा में थी। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का प्रेरणादायी नेतृत्व और पर्यटन को लेकर उनकी सोच ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उनके मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के अटूट सहयोग से ही हम श्जशपुर जंबोरीश् जैसे वृहद आयोजनों को जमीन पर उतार पाए। यह अवॉर्ड जशपुर के हर उस युवा का है जो अपने जिले को आगे देखना चाहता है।ष्’
वहीं संस्था के ’को-फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण कुमार सिंह’ ने अपनी बात रखते हुए कहा
झ ष्विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन मंत्री जी के कर-कमलों से मिला यह राज्य स्तरीय सम्मान हमारे 7 वर्षों के संघर्ष, समर्पण और जमीनी काम की जीत है। यह सिर्फ ट्रिप्पी हिल्स (ज्तपचचल भ्पससे) का अवॉर्ड नहीं है, बल्कि जशपुर के उन तमाम ग्रामीण साथियों, लोकल गाइड्स और होमस्टे संचालकों का सम्मान है जो हर कदम पर हमारे साथ खड़े रहे। माननीय मुख्यमंत्री जी और पर्यटन मंत्री जी जिस तरह से स्थानीय प्रतिभाओं और एडवेंचर टूरिज्म को आगे बढ़ा रहे हैं, उससे हमें नया हौसला मिला है। हमारी जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। हमारा लक्ष्य अब जशपुर को देश के टॉप एडवेंचर और सस्टेनेबल टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करना है।ष्
विश्व पर्यटन दिवस 2026 को मिला यह सर्वाेच्च एडवेंचर टूरिज्म सम्मान यह साफ करता है कि जशपुर अब सिर्फ एक जिला नहीं, बल्कि देश के नक्शे पर एडवेंचर टूरिज्म की एक मजबूत पहचान बन चुका है।

  • Related Posts

    ग्राम मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के संबंध में दावा आपत्ति 1 अक्टूबर तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु आवेदनों आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के परीक्ष उपरांत…

    Read more

    विश्व रैबीज दिवस पर प्रशिक्षण आयोजित

    राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। विश्व रैबीज दिवस पर जिला चिकित्सालय बसंतपुर में स्ट्रॉन्गर टुगेदर थीम पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रविश शर्मा द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान