Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय जशपुर सियान आइडल फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन 1 अक्टूबर को

जशपुरनगर 28 सितंबर 2026/ संचालक, समाज कल्याण छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से इस वर्ष भी 01 अक्टूबर 2026 को जिला स्तर के साथ-साथ जिले के जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय मुख्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह एवं जशपुर सियान आइडल फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन 01 अक्टूबर 2026 को न्यू कम्युनिटी हॉल, बालाजी मंदिर के सामने, जशपुर में किया जाएगा। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, वित्तीय संरक्षण संबंधी कार्यशाला, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में विशेषज्ञों का व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। जिले के जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों में भी संबंधित कार्यालयों एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    ग्राम मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के संबंध में दावा आपत्ति 1 अक्टूबर तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु आवेदनों आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के परीक्ष उपरांत…

    Read more

    विश्व रैबीज दिवस पर प्रशिक्षण आयोजित

    राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। विश्व रैबीज दिवस पर जिला चिकित्सालय बसंतपुर में स्ट्रॉन्गर टुगेदर थीम पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रविश शर्मा द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान