Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर योजना बनी तुषार पांडे के परिवार के लिए राहत का जरिया

*हर महीने करीब एक हजार रुपए की बचत, और बिजली बिल शून्य*

रायपुर, 28 सितंबर 2026/ सूरज की रोशनी अब घरों को केवल रोशन ही नहीं कर रही, बल्कि परिवारों के बिजली खर्च का बोझ भी कम कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम मोहला निवासी श्री तुषार पांडे ने अपने घर की छत को ऊर्जा और बचत का माध्यम बना लिया है। कभी उनके परिवार को हर महीने करीब एक हजार रुपए बिजली बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन सोलर रूफटॉप सिस्टम लगने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।

तुषार पांडे ने योजना की जानकारी मिलने पर बिजली कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी ली। योजना को उपयोगी पाकर उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करवाया।

सौर ऊर्जा अपनाने का असर उनके परिवार के मासिक खर्च पर साफ दिखाई दे रहा है। पहले जहां लगभग एक हजार रुपए प्रतिमाह बिजली बिल आता था, वहीं अब बिजली बिल शून्य आने से परिवार को हर महीने अच्छी बचत हो रही है। इस बचत का उपयोग परिवार अपनी अन्य आवश्यकताओं के लिए कर पा रहा है।

श्री तुषार पांडे बताते हैं कि सोलर रूफटॉप लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। बिजली के मासिक खर्च से राहत मिलने के साथ ही स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ने का अवसर भी मिला है। उनका कहना है कि सूर्य की ऊर्जा का सही उपयोग परिवार की बचत बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है।

उन्होंने अन्य नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त कर सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की। श्री पांडे ने स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने और परिवारों को बिजली खर्च से राहत दिलाने की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    खुशहाल आंगन-खुशहाल बचपन: 259 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    *सेवा संकल्प अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, माताओं और समुदाय की सहभागिता से हुए विविध आयोजन*   कवर्धा, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना…

    Read more

    सर्व सुविधायुक्त प्रधानमंत्री आवास ने नरबदिया साहू के जीवन में लाया उजाला

    पक्का घर मिल जाने से परिवार की जिम्मेदारी हुई पूरी, जीवन चलाना हुआ आसान* *सेवा संकल्प का प्रमाण है नरबदिया साहू के जीवन में हुए शासकीय योजनाओं से बदलाव की…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान