Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम के ग्राम पंचायत भदौरा में सेवा सेतु शिविर संपन्न

*राशनकार्ड, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

29 सितंबर को टिकठी और 30 सितंबर को नवागांव में लगेगा शिविर

रायपुर, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आम नागरिकों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत गौरेला की ग्राम पंचायत भदौरा में विशेष सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सहित खाद्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान राशनकार्ड में पंजीकृत सदस्यों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर सीडिंग सहित आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रक्रियाओं और पात्रता के संबंध में भी ग्रामीणों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। शिविर में जनपद पंचायत सदस्य श्री संतोष कुमार राठौर, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती वर्षा ओझा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 28 से 30 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे इन सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को नागरिकों के और करीब पहुंचाना, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना तथा योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी भी मौके पर उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी क्रम में 29 सितंबर को जनपद पंचायत मरवाही की ग्राम पंचायत टिकठी तथा 30 सितंबर को जनपद पंचायत पेंड्रा की ग्राम पंचायत नवागांव में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी लेने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    खुशहाल आंगन-खुशहाल बचपन: 259 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    *सेवा संकल्प अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, माताओं और समुदाय की सहभागिता से हुए विविध आयोजन*   कवर्धा, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना…

    Read more

    सर्व सुविधायुक्त प्रधानमंत्री आवास ने नरबदिया साहू के जीवन में लाया उजाला

    पक्का घर मिल जाने से परिवार की जिम्मेदारी हुई पूरी, जीवन चलाना हुआ आसान* *सेवा संकल्प का प्रमाण है नरबदिया साहू के जीवन में हुए शासकीय योजनाओं से बदलाव की…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान