Ro no D15139/23

रबी अभियान 2026: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू

*छत्तीसगढ़ से कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम 29 सितंबर को होंगे शामिल*

रायपुर, 28 सितम्बर 2026/ रबी अभियान 2026 की तैयारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए ’’राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन’’ का आयोजन 28 और 29 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा में किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम कल 29 सितंबर को शामिल होंगे।

सम्मेलन के दूसरे दिन 29 सितंबर को रबी मौसम के पूर्वानुमान एवं ’’एल नीनो प्रभाव’’, उर्वरक उपलब्धता एवं संतुलित उर्वरक उपयोग, डिजिटल कृषि मिशन, किसान रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक तथा डिजिटल सेवा वितरण की रूपरेखा पर प्रस्तुतियां होगी। इसके अलावा ’’दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन’’, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन एवं ऑयल पाम, फसल एवं बीज की स्थिति, उन्नत किस्मों को अपनाने, पीएम-धन धान्य कृषि योजना और कृषि विपणन सुधारों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन राज्यों के कृषि मंत्रियों द्वारा सम्मेलन में अपने सुझाव और अनुभव साझा किए जाएंगे। इसके बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्रियों और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के समापन संबोधन के साथ सम्मेलन का समापन होगा।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा

    सभी विभागों की सहभागिता से अभियान को बनाएं सफल – श्री अरुण साव   रायपुर. 28 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने…

    Read more

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

    सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पहले सीजन के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू   रायपुर. 28 सितम्बर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के पहले सीजन के…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान