Ro no D15139/23

विश्व रेबीज दिवस पर जिलेभर में जागरूकता एवं निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान

धमतरी, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जिले में रेबीज बीमारी की रोकथाम, पशु स्वास्थ्य संरक्षण तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विकासखंडों में जागरूकता एवं निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पशुपालकों एवं विद्यार्थियों को रेबीज से बचाव के उपायों, पालतू श्वानों के समुचित रखरखाव तथा नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई।

विकासखंड धमतरी के नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल में डॉ. मयंक पटेल एवं डॉ. एस. मरकाम द्वारा विद्यार्थियों को रेबीज बीमारी, इसके कारण, संक्रमण के संभावित माध्यम एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘रेबीज बीमारी एवं उसकी रोकथाम’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

इसी तरह विकासखंड कुरूद के ग्राम मरौद में डॉ. अनुराधा यादव द्वारा विद्यार्थियों को रेबीज के प्रति जागरूक किया गया तथा बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। पशु औषधालय सिवनीकला के अंतर्गत विद्यालय में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री ललित साहू द्वारा रेबीज से बचाव एवं पालतू पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

अभियान के दौरान जिले की विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थाओं में 79 श्वानों का निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। आवश्यकता के अनुसार श्वानों को कृमिनाशक दवा भी दी गई। साथ ही श्वान पालकों को पशुओं के उचित रखरखाव, पोषण प्रबंधन, समय पर टीकाकरण तथा श्वानों में होने वाली अन्य बीमारियों की पहचान एवं रोकथाम के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

पशु चिकित्सा विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि पालतू श्वानों का नियमित टीकाकरण कराएं, पशुओं के व्यवहार में असामान्य परिवर्तन दिखाई देने पर सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में तत्काल निकटतम पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क करें। रेबीज से बचाव के लिए जन-जागरूकता और समय पर टीकाकरण को महत्वपूर्ण उपाय बताया गया।

  • Related Posts

    पुराने ऑटो की जगह इलेक्ट्रिक ऑटो, रफीक खान को मिली सब्सिडी

    वाहन खरीदने के कुछ महीने बाद खाते में पहुंची प्रोत्साहन राशि कोरबा, 28 सितंबर 2026/ कोरबा शहर में ऑटो चलाकर आजीविका अर्जित करने वाले रफीक खान ने समय के साथ…

    Read more

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से संवर्धन पोखर निर्माण ने खिलावन राव पवार के मत्स्य व्यवसाय को दी नई दिशा

    *- मत्स्य पालन से मिला 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ*   राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने जिले के मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान