Ro no D15139/23

संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ तत्परता से खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर राहत शिविर का लिया जायजा
बाढ़ प्रभावितों को सौंपे 13 लाख रूपए सहायता राशि के चेक

जगदलपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में संचालित बाढ़ राहत शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में ठहरे प्रभावित परिवारों से बेहद आत्मीयता से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और मौके पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आपदा प्रबंधन में तत्परता के साथ पहल करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों और आपदा प्रबंधन दलों की सराहना की।
वर्तमान में इस शिविर में 795 प्रभावित रह रहे हैं, जिनके लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरी दवाओं की आपूर्ति की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के मकान, मवेशी और अन्य नुकसान का त्वरित सर्वे कराकर हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी। इस संकट के बीच संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री ने उन 10 बाढ़ पीड़ितों को 13 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए, जिनके मकान इस आपदा में पूरी तरह ढह गए थे। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी दृढ़ता से उनके साथ खड़ी है।
शासन की सहायता के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों और सामाजिक संस्थाओं ने भी राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। पीड़ितों की मदद के लिए रोटरी क्लब ने बेडशीट व टॉर्च, जैन समाज ने बर्तन व कम्बल और चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। इसके साथ ही ओसवाल जैन समाज द्वारा साड़ी व गमछा, पंजाब सनातन धर्म सभा की ओर से बाल्टी तथा गुजराती समाज की ओर से कम्बल प्रदान किए गए, जबकि समाजसेवी सुश्री अनीता राज ने 15 हजार रुपये का चेक सौंपकर सहयोग दिया। मुख्यमंत्री ने इस आपदा के समय मानवीय संवेदनाओं के साथ आगे आने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों के सेवा कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की।
इस अवसर पर महापौर श्री संजय पाण्डे, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री बीएन मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान