Ro no D15139/23

जगदलपुर में इंद्रावती नदी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नए पुल पर खड़े होकर लिया बाढ़ के हालातों का जायजा

 

जगदलपुर, 28 सितंबर 2026/ बस्तर संभाग में 23 से 26 सितम्बर तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते इंद्रावती नदी भीषण बाढ़ आ गई है। भारी बारिश और जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि से बने बाढ़ के हालात का प्रत्यक्ष मुआयना करने सोमवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं जगदलपुर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने इंद्रावती नदी पर बने नए पुल पर खड़े होकर जलभराव और उफनती नदी की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के आसपास डूबे इलाकों, जलमग्न भवनों और सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नक्शे और तकनीकी आंकड़ों के जरिए जलस्तर, बहाव तथा बाढ़ के फैलाव की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड को पार करते हुए जल स्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया था, जिससे नदी के तटीय बस्तियों में पानी भर गया।
मुख्यमंत्री ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावितों तक राहत सामग्री, बचाव कार्य और स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल पहुंचाई जाएं तथा जल स्तर की लगातार मॉनिटरिंग जारी रखी जाए। इस अवसर पर महापौर श्री संजय पाण्डे, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री बीएन मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा और सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) लुण्ड्रा के महोरा में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 1 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2026/  कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना, लुण्ड्रा द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत सेक्टर…

    Read more

    विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महिला मेटों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित

    जशपुरनगर 17 नवम्बर 2026/  जनपद पंचायत दुलदुला के मंगल भवन में VB-G-RAM-G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं महिलाओं की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला मेटों का एक दिवसीय…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी