Ro no D15139/23

नदी घाट की सफाई कर सकोला के ग्रामीणों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जन चौपाल एवं जल सुरक्षा संवाद में ग्रामीणों ने लिया जल स्रोतों को स्वच्छ और संरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प

 

रायपुर, 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जीपीएम जिले के पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सकोला में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल संसाधन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नदी घाट की सफाई, जल स्रोतों की स्वच्छता, जल जन चौपाल, जनसंपर्क, ग्रामीण पेयजल स्रोतों की जांच एवं ग्राम जल सुरक्षा संवाद जैसी गतिविधियां संचालित की गईं। इस दौरान ग्रामीणों ने जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के साथ जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का सामूहिक संकल्प लिया।

 

*नदी घाट की सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश*

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं संबंधित विभागीय अमले ने नदी घाट तथा आसपास के जल स्रोतों की साफ-सफाई की। स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को समझाया गया कि जल स्रोतों की स्वच्छता सीधे तौर पर सुरक्षित पेयजल और स्वस्थ जीवन से जुड़ी है। नदी, तालाब, कुएं एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों के आसपास कचरा नहीं डालने तथा नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

 

*जल की हर बूंद के संरक्षण पर जोर*

 

जल जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से जल के विवेकपूर्ण उपयोग और उपलब्ध जल संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि पानी का उपयोग आवश्यकता के अनुसार किया जाना चाहिए तथा वर्षा जल, नदी-तालाब और अन्य प्राकृतिक एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामुदायिक प्रयास जरूरी हैं।

 

*ग्रामीण पेयजल स्रोतों की जांच*

 

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल स्रोतों की जांच भी की गई। ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी देते हुए जल स्रोतों की नियमित निगरानी, स्वच्छता और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपने आसपास के पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखने और किसी भी प्रकार के प्रदूषण से बचाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

 

*जल सुरक्षा संवाद में सामने आई सामुदायिक सहभागिता की भूमिका*

 

ग्राम जल सुरक्षा संवाद के दौरान जल संरक्षण एवं संवर्धन में ग्रामीणों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण केवल विभागीय गतिविधि नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की साझा जिम्मेदारी है। ग्रामीणों की नियमित सहभागिता से प्राकृतिक और पारंपरिक जल स्रोतों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

 

*ग्रामीणों ने लिया सामूहिक संकल्प*

 

कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझते हुए जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्रामीणों ने जल का अपव्यय रोकने, नदी घाट एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा जल संरक्षण और संवर्धन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम स्वच्छता, जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को एक साथ जोड़ते हुए ग्रामीणों में जल के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम बना।

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी*   *नारागांव बनेगा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव, पेयजल और आवास…

    Read more

    (रायपुर समाचार) हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी आयोजित

    रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य की तिथियां निर्धारित कर दी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी