Ro no D15139/23

श्रम यशस्वी पुरस्कार के लिए 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं को मिलेगा 2 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र

जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्रमिकों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 अर्थात 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र श्रमिक एवं संस्थाएं 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित श्रमिक एवं संस्था को 2 लाख रुपए का पुरस्कार
स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार के तहत चयनित श्रमिक अथवा संस्था को 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए ऐसे श्रमिकों एवं संस्थाओं का चयन किया जाएगा, जिन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभावी और उल्लेखनीय कार्य किए हों तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए हों।
सुरक्षा नियमों के प्रचार-प्रसार को भी मिलेगा महत्व
पुरस्कार के लिए पात्रता निर्धारित करते समय संबंधित श्रमिक अथवा संस्था के कार्यकाल में सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रमिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रयासों को प्रमुखता दी जाएगी। साथ ही आलोच्य अवधि के दौरान कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई हो तथा श्रमिकों की सुरक्षा से संबंधित नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया गया हो। ऐसे कार्य, जिनसे श्रम क्षेत्र में प्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ हो, उन्हें भी पुरस्कार के लिए चयन में महत्वपूर्ण माना जाएगा। इच्छुक श्रमिक एवं संस्थाएं श्रम विभाग की वेबसाइट shramevjayate.cg.gov.in/alankran.aspx पर जाकर 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। श्रम यशस्वी पुरस्कार से संबंधित नियम, प्रक्रिया, पात्रता एवं आवेदन प्रपत्र सहित आवश्यक जानकारी भी इसी लिंक पर उपलब्ध है, जिसे आवेदक डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अवैध मुरूम उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

    *- एक जेसीबी मशीन एवं एक हाईवा वाहन जप्त*   *- कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई*   राजनांदगांव 18…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात

    – स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की घोषणा पर तत्काल अमल*   *- महापौर श्री मधुसूदन यादव ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को किया रवाना*   *- छुरिया विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी