Ro no D15139/23

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सरगुजा संभाग के 25 प्रकरणों की सुनवाई की

*छह प्रकरण नस्तीबद्ध, प्रताड़ना से जुड़े मामलों में जांच के निर्देश*

रायपुर, 29 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। संभाग स्तर पर यह पहली और प्रदेश स्तर पर आयोग की नौवीं जनसुनवाई थी। इसमें सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों से संबंधित 25 प्रकरणों पर सुनवाई हुई। इनमें से छह प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए। जनसुनवाई में संभाग प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।

आयोग ने पक्षकारों को सुनने के बाद मानसिक प्रताड़ना से संबंधित एक प्रकरण में कलेक्टर को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यस्थल पर प्रताड़ना से जुड़े एक अन्य प्रकरण में सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए गए। घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना से संबंधित अन्य प्रकरणों में संबंधित संरक्षण अधिकारियों को जांच कर आयोग के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया।

अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सौंपे गए प्रकरणों की जांच कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन आयोग को उपलब्ध कराएं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई और संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे.आर. प्रधान, नोडल अधिकारी एवं उप निरीक्षक श्री विजय गुप्ता, विधिक सहायता टीम, संरक्षण अधिकारी श्रीमती सुलेखा कश्यप, श्रीमती शिखा वर्मा, श्रीमती वित्तबाला सिन्हा, श्रीमती इन्द्रकुवारी तिवारी और श्रीमती सुमित्रा सिंह सहित संबंधित जिलों के सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिकाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित, जशपुर जिले में मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

    जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास द्वारा आबकारी आयुक्त छ.ग. के निर्देश के परिपेक्ष्य में 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

    समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग