Ro no D15139/23

कभी घर तक सीमित रहने वाली बसंती कश्यप अब बनीं लखपति दीदी

रायपुर, 30 सितंबर 2026/ बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुंड़ापाल की बसंती कश्यप ने साबित कर दिखाया है कि अगर सही नीति और दृढ़ संकल्प का साथ मिले, तो सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है। कभी घर की चारदीवारी और सामान्य कामकाज तक सीमित रहने वाली बसंती आज क्षेत्र में एक सफल लखपति दीदी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी विजन और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महिला सशक्तिकरण नीतियों को जाता है, जिन्होंने ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम किया है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर विस्तार होने से जब बसंती गांव के महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं, तो उन्हें आजीविका संवारने के नए अवसर और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी मिली। समूह के माध्यम से मिले वित्तीय सहयोग और ऋण की मदद से उन्होंने मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। सबसे पहले उन्होंने इसके लिए एक व्यवस्थित शेड तैयार करवाया और उन्नत चूजे मंगाकर करीब दो से तीन महीनों तक उनका बेहतर प्रबंधन व पालन-पोषण किया। जब पहली बार मुर्गियों की बिक्री हुई, तो उन्हें उम्मीद से बढ़कर मुनाफा प्राप्त हुआ, जिसने उनके आत्मविश्वास को एक नई मजबूती दी।

इस मुनाफे को सहेजते हुए बसंती ने अपनी आमदनी को दोबारा उसी कारोबार में निवेश किया और पोल्ट्री फार्म का दायरा बढ़ाकर अपनी पारिवारिक आय को कई गुना कर लिया। अपने सपनों को साकार करने के बाद वे अब अपने पारा-मोहल्ले और समाज की अन्य महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। बसंती कश्यप की यह सफलता दर्शाती है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साझा प्रयासों से बस्तर के सुदूर अंचलों में मातृशक्ति स्वावलंबन और आर्थिक समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

  • Related Posts

    बस्तर में सेवा सेतु शिविरों में पीएम सूर्य घर

      मुफ्त बिजली योजना को लेकर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश एक ही छत के नीचे मिलेगी पंजीयन से लेकर लोन तक की सुविधा जगदलपुर, 30 सितंबर 2026/ राज्य…

    Read more

    बस्तर में 8,200 घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्य

      जगदलपुर, 30 सितंबर 2026/ राज्य शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में बस्तर जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर