Ro no D15139/23

जब पानी घर की चौखट तक पहुंचा, तो बदली सुविधा की तस्वीर

 

बेंद्रानवागांव बना धमतरी विकासखंड का 137वां ‘हर घर जल’ प्रमाणीकृत ग्राम

धमतरी, 30 सितंबर 2026।गांव की सुबह अब पहले जैसी नहीं है। पानी के लिए दूर जाने की जरूरत कम हुई है। घर की चौखट तक नल पहुंचा है और उसके साथ पहुंची है सुविधा, स्वच्छता और बेहतर जीवन की एक नई उम्मीद। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं को जनभागीदारी के साथ धरातल पर उतारने की इसी प्रतिबद्धता की एक प्रेरक तस्वीर सामने आई है धमतरी विकासखंड के ग्राम बेंद्रानवागांव से।

ग्राम पंचायत बेंद्रानवागांव को ‘हर घर जल’ प्रमाणीकृत ग्राम घोषित किया गया है। इसके साथ ही बेंद्रानवागांव धमतरी विकासखंड का 137वां हर घर जल प्रमाणीकृत ग्राम बन गया है। यह उपलब्धि केवल एक प्रमाण-पत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव के प्रत्येक परिवार तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाने और इस सुविधा को निरंतर बनाए रखने की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा 24 सितंबर 2026 को विभाग को पत्र प्रेषित कर योजना का कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। इसके पश्चात 30 सितंबर 2026 को ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में पंचायत के सदस्य, सचिव, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता श्री दीपक कनाडे, श्रीमती योगेश्वरी जोशी, उप अभियंता श्री हेमंत साहू एवं श्री यशवंत पांडे की उपस्थिति में योजना की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की गई।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य, जलापूर्ति व्यवस्था, उसके संचालन, संधारण और भविष्य में इसकी निरंतरता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों और पंचायत ने उपलब्ध कराई गई सुविधा पर संतुष्टि व्यक्त की। इसके बाद ग्राम के सरपंच द्वारा विभाग को ‘हर घर जल प्रमाणीकरण’ का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। विभाग की ओर से भी ग्राम पंचायत को योजना के हस्तांतरण संबंधी पत्र जारी किया गया।

सेवा के साथ जिम्मेदारी भी

बेंद्रानवागांव में अब जल सुविधा की जिम्मेदारी गांव स्वयं संभालेगा। जलापूर्ति व्यवस्था का संचालन एवं संधारण ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC/पानी समिति) के माध्यम से किया जाएगा। पंचायत द्वारा प्रति परिवार 70 रुपये प्रतिमाह जल कर निर्धारित किया गया है। इस राशि से बिजली बिल, जल व्यवस्था के संचालन-संधारण तथा पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन और प्लम्बर की सेवाओं का भुगतान किया जाएगा।

इस तरह बेंद्रानवागांव में सेवा सुविधा से आगे बढ़कर सहभागिता और स्वावलंबन का रूप ले रही है। हर घर तक पहुंचा नल का जल शासन की पहल है, लेकिन इस सुविधा को लंबे समय तक जीवंत रखना अब गांव की अपनी जिम्मेदारी है।

बेंद्रानवागांव की यह कहानी बताती है कि जब शासन की सेवा, ग्रामीणों की सहभागिता और पंचायत की जिम्मेदारी एक साथ जुड़ती है, तो विकास केवल दिखाई नहीं देता—वह हर घर के जीवन में महसूस होता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप