Ro no D15139/23

बस्तर में 8,200 घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्य

 

जगदलपुर, 30 सितंबर 2026/ राज्य शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में बस्तर जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से पहल किए जा रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले के आम नागरिकों, विशेषकर बीपीएल और पीएम आवास योजना के हितग्राहियों तक सौर ऊर्जा का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया गया है।

ऊर्जा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित पुनरीक्षित लक्ष्यों के अनुसार बस्तर जिले में कुल 8,200 सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस समग्र लक्ष्य के तहत 5,600 घरों में स्थानीय पंजीकृत वेंडरों के माध्यम से संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जबकि बीपीएल और पीएम आवास योजना के 2,600 चयनित परिवारों के घरों पर डीएमएफ एवं सीएसआर फंड के सहयोग से यूएलए यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन मॉडल के अंतर्गत सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बस्तर जिले में 511 घरों में सोलर रूफटॉप सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं, जिसके बाद अब नए वित्तीय वर्ष के लिए इन लक्ष्यों को गति दी जा रही है।
योजना के संचालन और निगरानी को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के तहत व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक सुधार भी किया गया है। अब संपूर्ण राज्य सहित बस्तर जिले में भी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को एकमात्र कार्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। इससे पहले तय व्यवस्था में संशोधन करते हुए अब पूरे प्रदेश में यूएलए मॉडल का कार्य भी विद्युत वितरण कंपनी ही संभालेगी, जिससे योजना के क्रियान्वयन में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से इस योजना से जुड़कर अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप लगवाने की अपील की है, जिससे न केवल बिजली बिलों से राहत मिलेगी बल्कि हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार को भी बल मिलेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप